मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
वाराणसी

varanasi news:आजादी का पर्व मनाएंगे हर दिल में तिरंगा,फहराएगे

रिपोर्ट: B news•11 August 2023
0 बार देखा गया
varanasi news: आजादी का पर्व मनाएंगे हर दिल में तिरंगा,फहराएगे
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

वाराणसी,11 अगस्त आजादी के 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर 13 से 15 अगस्त 2022 को स्पेशल मोमेंट घर-घर तिरंगा हर-घर तिरंगा का आयोजन किया गया था । जिसमें हमारे देश के सारे भारतवासियों ने हर्षोल्लास और जोश-खरोश के साथ इस महान उत्सव को शानदार ढंग से यादगार के रूप में मनाया था । उसी पल को स्वतंत्रता दिवस के 76 वी वर्ष पूरे होने पर पुनः हर घर तिरंगा घर-

घर तिरंगा के रूप में मनाने की अपील के साथ सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, लक्ष्मी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ.अशोक कुमार राय, कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका तिवारी ,उपाध्यक्ष अनिल केसरी, कोषाध्यक्ष नन्दू जी टोपी वाले के नेतृत्व में मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज के परिसर में छात्राओं के हाथ में राष्ट्रध्वज तिरंगा देकर यह शपथ दिलाया गया।

कि तिरंगे के प्रति प्यार व सम्मान दिखाने के लिए वह 13 से लेकर 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा फहरायेगी या अपने घर पर लगाएंगी। तथा जागरूकता के तहत वह इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करेंगी। उपरोक्त अवसर पर बोलते हुए संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल,डॉ अशोक कुमार राय, डॉ प्रियंका तिवारी,उपाध्यक्ष अनिल केसरी, कोषाध्यक्ष नन्दू जी टोपी वाले ने कहा कि बच्चों के सार्थक प्रयास और हम सबके पहल से ही घर-घर तिरंगा फहराने का अभियान माननीय प्रधानमंत्री जी के सपनों को प्रत्येक वर्ष साकार करता रहेगा । ज्ञात हो कि हमें इस बात का मनन भी करना होगा कि 2 अगस्त का हमारे तिरंगे से विशेष संबंध होता है। इसी दिन पिंगली वेंकैया जी की जन्म जयंती होती है। जिन्होंने हमारे राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन किया था। जिनकी जयंती हम श्रद्धा पूर्वक मनाते हैं।

साथ ही साथ अपने राष्ट्रीय ध्वज की बात करते हुए हमें महान क्रांतिकारी मैडम कामा को भी याद करना होगा। जिनका तिरंगे को आकार देने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। तो आईये हम सब मिलकर यह शपथ लेते हैं कि इस महान पर्व को हम पूरी निष्ठा के साथ मिलकर मनाते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से= मुकेश जायसवाल, डॉ अशोक कुमार राय डॉ प्रियंका तिवारी,अनिल केसरी, कोषाध्यक्ष नन्दू जी टोपी वाले, सहित सैकड़ों छात्राएं शामिल थी।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: वाराणसी
▶ B News App Install करें