मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

Deoria News:देवरिया में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत निकली तिरंगा रैली

रिपोर्ट: B news•10 August 2023
0 बार देखा गया
Deoria News: देवरिया में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत निकली तिरंगा रैली
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार के नेतृत्व में आज मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत
आइसीडीएस विभाग द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली विकास भवन से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट होते हुए वापस अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक स्थल पहुँची, जहां अमर शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी के योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना एवं राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व त्याग करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अमर शहीद बलिदानियों के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर देता है। अभियान के अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों में शिलाफ़लकम की स्थापना की गई है, जिस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों का नाम अंकित किया गया है। जनपदवासियों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह है। उन्होंने समस्त जनपद वासियों से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सहभागी होने का अनुरोध किया और कहा कि प्रत्येक जनपद वासी अपने घर पर तिरंगा अवश्य लगाए।

जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत आज बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित समस्त परियोजनाओं में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया है, इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 30 अगस्त विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तिरंगा रैली के दौरान सीडीपीओ के के सिंह अजय नायक सहित विभिन्न अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद थी।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें