गोरखपुर मुंबई के बीच में चलेंगे दो होली स्पेशल ट्रेन इस तरह से होगा बुकिंग

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

मुंबई और गोरखपुर के बीच में दो स्पेशल ट्रेन चलेंगी, मुंबई में रह रहा है लाखों उत्तर भारतीय होली पर्व पर गांव आते हैं जिस वजह से ट्रेनों में काफी भीड़ हो जाती है, जिसको ध्यान में रखते हुए गोरखपुर से दो होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

होली पर्व को लेकर उत्तर भारत में खास महत्व होता है एक तरफ मथुरा की होली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है दूसरी तरफ बनारस की भस्म की होली देखकर लोग चकित हो जाते हैं यही वजह है कि उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग होली के समय अपने परिवार के साथ खुशियां मनाने गांव आते हैं दिल्ली मुंबई गुजरात से आने वाली सभी ट्रेनों में खड़ा होने तक का जगह नहीं होता है जिसको ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दो होली स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए मंजूरी दी है।

आपको बता दें कि गोरखपुर रेल प्रशासन के द्वारा मुंबई के लिए होली स्पेशल दो ट्रेन चलाएगी जो एक ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15 मार्च 22 और 29 मार्च चलेगी जिसे मुंबई से आने वाले सभी यात्रियों को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह ट्रेन चलाई जा रही है। दूसरी ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से 23 और 30 मार्च को चलाई जाएगी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मुंबई और गोरखपुर के बीच में चलने वाली होली स्पेशलट्रेन का नम्बर 01123/01124 है यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी यह ट्रेन साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन है जो लोकमान्य टर्मिनस से 15, 22, और 29 मार्च को चलेगी।

05053/05054 इस नंबर की ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के लिए चलेंगी जो होली स्पेशल ट्रेन होगी यह ट्रेन 22 और 29 मार्च को गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस से चलेंगी।

यह ट्रेन ऑनलाइन या टिकट काउंटर से बुकिंग किया जा सकता है मुंबई से गोरखपुर के लिए होली स्पेशल के रूप में चलाई जाएंगी जिसकी अनुमति मिल गई है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular