
देवरिया। धनतेरस के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के नेता तेज प्रकाश जायसवाल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस मुलाकात के बाद देवरिया की सियासत में हलचल तेज हो गई है। खासकर देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र में तेज प्रकाश जायसवाल की राजनीतिक सक्रियता और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी दावेदारी की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं।
राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हालांकि, समाजवादी पार्टी की ओर से अभी प्रत्याशी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन तेज प्रकाश जायसवाल की अखिलेश यादव से हुई इस मुलाकात ने देवरिया सदर की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी देवरिया सदर विधानसभा सीट से किस चेहरे पर भरोसा जताती है।