उत्तर प्रदेश की इस एयरपोर्ट से शुरू होगा आज से मुंबई दिल्ली के लिए फ्लाइट

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

उत्तर प्रदेश को एक और एयरपोर्ट का सौगात आज मिलने वाला है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे इसके बाद से देश के सभी शहर में जाने की सुविधा होगी ।

आज 10 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजमगढ़ में जनसभा को करेंगे संबोधित एयरपोर्ट का करेंगे शुभ आरंभ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजमगढ़ जनपद में आज उत्तर प्रदेश के लोगों को एक एयरपोर्ट का सौगात देंगे जिससे उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद से मुंबई दिल्ली कोलकाता लखनऊ अन्य जगहों पर जाना बिल्कुल आसान हो जाएगा घंटो का सफर कुछ मिनट में होगा पूरा, खास बात यह की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजमगढ़ से दक्षिण भारत के तीन हवाई अड्डों का भूमि पूजन ऑनलाइन के माध्यम से करेंगे एयरपोर्ट अथॉरिटी के अध्यक्ष संजय कुमार ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारी का जायजा लिया कार्यक्रम का आयोजन आजमगढ़ हवाई अड्डे पर किया जाएगा।

संजय कुमार ने रीजनल कनेक्टिव पर कहा कि देश के आम नागरिक यानी उड़ान योजना के तहत बढ़ावा मिलेगा यूपी के पांच हवाई अड्डों से 19 सीटर विमान का परिचालन किया जाएगा जिसका जिस को प्रधानमंत्री मोदी 10 मार्च को आजमगढ़ से करेंगे इस, आजमगढ़ से ही प्रधानमंत्री ग्वालियर, कोल्हापुर, पुणे, और जबलपुर टर्मिनल के विस्तारीकरण का शिलान्यास आजमगढ़ से करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजमगढ़ के धरती से महाराष्ट्र मध्य प्रदेश दिल्ली पंजाब कर्नाटक आंध्र प्रदेश की जनता को भी विकास की सौगात देंगे एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे साथ ही जनसभा करके लोकसभा चुनाव के लिए जनता से समर्थन मांगेंगे आजमगढ़ में जनसभा का असर पूर्वांचल और बिहार की सीटों पर पड़ेगा।

आजमगढ़ से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल के कई जनपदों को बड़ा सौगात देंगे कई रेल परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे तो कुछ शिलान्यास करेंगे जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular