Sleeper Vande Bharat: गोरखपुर के लोगों के लिए खुशखबरी गोरखपुर से दिल्ली के लिए अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

गोरखपुर जनपद और गोरखपुर मंडल के लोगों के लिए दिल्ली जाना बिल्कुल आसान हो गया है वह अब हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत में आराम से सोकर सफर कर सकते हैं मात्र 12 घंटे में दिल्ली वंदे भारत से पहुंच जाएंगे।

गोरखपुर मंडल क्षेत्र के लोगों को होगा विशेष फायदा भारत के सुपरफास्ट ट्रेन वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर से दिल्ली के लिए स्लीपर चलेगी जिसमें लोगों को काफी यात्रा करने में सहूलियत मिलेगा और किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी, भारत की सबसे आधुनिक हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का न्यू वर्जन के रूप में स्लीपर चलाया जा रहा है जिससे लंबी दूरी के यात्रियों के लिए दिक्कत नहीं होगी।

आपको बता दे कि पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर से नई दिल्ली तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है जिस पर महाप्रबंधक ने भी अपनी सहमति दे दिए कुछ अन्य ट्रेनों के साथ इस प्रस्ताव और टाइमिंग पर आगामी 10 से 12 अप्रैल तक जयपुर में होने वाली आई आर टीसी इंडिया रेलवे टाइम टेबल कमेटी की बैठक में मंथन होगा, जिस के बाद यह साफ हो जाएगा कि गोरखपुर से वंदे भारत ट्रेन दिल्ली के लिए कब चलेगी और टाइम टेबल को जुलाई महीने में शामिल कर लिया जाएगा।

गोरखपुर से दिल्ली के लिए चलाई जाने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सप्ताह में 3 दिन चलाई जाएगी, कुछ जानकारों का यह मानना है कि गोरखपुर से दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रात 10:00 बजे से चलाई जा सकती है, जो अगले दिन सुबह 10:00 बजे दिल्ली में पहुंचेगी, जिससे गोरखपुर क्षेत्र के लोगों को दिल्ली जाने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी और दिल्ली में आसानी से अपना कार्य निपटा कर 1 से 2 दिन के अंदर में आ सकते हैं।

फिलहाल भारत में किसी भी रूट पर स्लीपर वंदे भारत ट्रेन अभी नहीं चल रही है अभी रेलवे के उच्च अधिकारी किस-किस रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलेगी जिस पर मंथन कर रहे हैं, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को विशेष ध्यान में रखा गया है जिससे दुर्घटना होने के समय भी यात्रियों की जान सुरक्षित रहे, गोरखपुर से दिल्ली के लिए चलाई जाने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का नंबर होगा 22959, में वापसी में इस ट्रेन का नंबर होगा 22596, इस खबर के जानने के बाद गोरखपुर क्षेत्र के लोगों को इंतजार है अब नई ट्रेन वंदे भारत स्लीपर की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular