थाना श्रीरामपुर पुलिस द्वारा चोरी के वाहनों से शराब तस्करी करने वाले गिरोह का किया गया पर्दाफाश, चोरी की कुल 13 मोटरसाइकिलों, अवैध शस्त्र व देशी शराब के साथ 06 अभियुक्त गिरफ्तार।

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS


थाना श्रीरामपुर पुलिस द्वारा चोरी के वाहनों से शराब तस्करी करने वाले गिरोह का किया गया पर्दाफाश, चोरी की कुल 13 मोटरसाइकिलों, अवैध शस्त्र व देशी शराब के साथ 06 अभियुक्त गिरफ्तार।


आज दिनांक 07.04.2024 को प्रभारी निरीक्षक थाना श्रीरामपुर मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बैकुण्ठपुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान 03 मोटरसाइकिल पर सवार कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके द्वारा अपना नाम पता 01.अभिषेक सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी-रामगढ़ थाना नौतन जनपद सिवान बिहार, 02.राजू यादव पुत्र दरोगा प्रसाद यादव निवासी-शाहपुर थाना नौतन जनपद सिवान बिहार, 03.अमरजीत कुमार पुत्र रामकृपाल निवासी-सगरा थाना नौतन जनपद सिवान बिहार, 04.विवेक कुमार कुशवाहा पुत्र रूदल कुशवाहा निवासी-अघाव थाना बनकटा जनपद देवरिया, 05.विशाल कुमार पुत्र शिवनाथ भगत निवासी-सेमरिया थाना नौतन जनपद सिवान बिहार, 06.सरोज कुमार पुत्र फौजदार प्रसाद निवासी-सेमरिया थाना नौतन जनपद सिवान बिहार बताया गया । अभियुक्तों के पास से 04 पेटी देशी बन्टी बबली शराब, 01 अदद देशी तमन्चा, 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि बरामद 03 मोटरसाइकिल चोरी की है तथा उनकी निशानदेही पर चीनी मिल प्रतापपुर के पीछे झरिया नदी के किनारे जंगल में छिपाकर रखी कुल चोरी की 10 मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया तथा अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल से बिहार में शराब तस्करी का कार्य किया जाता था तथा ग्राहक मिलने पर चोरी की मोटरसाइकिल को भी बेच देते थे।


इस प्रकार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी से बरामद कुल चोरी की 13 मोटरसाइकिलों में 05 मोटरसाइकिलों के सम्बन्ध में बिहार राज्य के थाना हथुआ, मैरवा, छपरा, धनौती पर पंजीकृत 05 अभियोगों का सफल अनावरण किया गया। इसके अतिरिक्त अभियुक्त अभिषेक उपरोक्त वाहन चोरी व शराब तस्करी में बिहार राज्य के 03 थानों उचका गांव, हथुआ तथा भोरे पर वाहन चोरी व शराब तस्करी के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोगों में वांछित अभियुक्त था।


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-


01.अभिषेक सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी-रामगढ़ थाना नौतन जनपद सिवान बिहार,
02.राजू यादव पुत्र दरोगा प्रसाद यादव निवासी-शाहपुर थाना नौतन जनपद सिवान बिहार,
03.अमरजीत कुमार पुत्र रामकृपाल निवासी-सगरा थाना नौतन जनपद सिवान बिहार,
04.विवेक कुमार कुशवाहा पुत्र रूदल कुशवाहा निवासी-अघाव थाना बनकटा जनपद देवरिया,
05.विशाल कुमार पुत्र शिवनाथ भगत निवासी-सेमरिया थाना नौतन जनपद सिवान बिहार,
06.सरोज कुमार पुत्र फौजदार प्रसाद निवासी-सेमरिया थाना नौतन जनपद सिवान बिहार
बरामदगी का विवरणः-
01.चोरी की कुल 13 मोटरसाइकिलें,
02.एक अदद देशी तमंचा, 02 अदद कारतूस,
03.चार पेटी देशी शराब बन्टी बबली,

अभियुक्त राजू यादव उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-
01.मु0अ0सं0-233/2021 धारा-413,414,34 भादंसं थाना नौतन, सिवान बिहार,
02.मु0अ0सं0-249/2022 धारा-399,402,412 भादंसं थाना नौतन, सिवान बिहार
03.मु0अ0सं0-100/2021 धारा-341,323,324,325,379,504,34 भादंसं थाना नौतन, सिवान बिहार
अभियुक्त अभिषेक उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-
01.मु0अ0सं0-253/2022 धारा-341,323,384,506,34 भादंसं थाना नौतन, सिवान बिहार
02.मु0अ0सं0-228/2021 धारा-341,323,353,325,504,34 भादंसं थाना नौतन, सिवान बिहार
03.मु0अ0सं0-157/2022 धारा-30(a) बिहार उत्पाद अधि0 थाना नौतन, सिवान बिहार (वांछित) 04.मु0अ0सं0-21/2024 धारा-30(a)(b) बिहार उत्पाद अधि0 थाना उचका गांव बिहार (वांछित)
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
01.निरीक्षक कल्याण सिंह सागर प्रभारी निरीक्षक थाना श्रीरामपुर देवरिया,
02.उ0नि0 धर्मेन्द्र मिश्र थाना श्रीरामपुर देवरिया,
03.उ0नि0 दिनेश कुमार मौर्य थाना श्रीरामपुर देवरिया,
04.उ0नि0 दीपक सिंह थाना श्रीरामपुर देवरिया,
05.मु0आ0 मनीष राय थाना श्रीरामपुर देवरिया,
06.कां0 शुभम मिश्रा थाना श्रीरामपुर देवरिया,
07.कां0 अरविन्द कुशवाहा थाना श्रीरामपुर देवरिया,
08.कां0 रामसागर गुप्ता थाना श्रीरामपुर देवरिया,
09.कां0 उमेश चैहान थाना श्रीरामपुर देवरिया,
10.कां0 मनीष कुशवाहा थाना श्रीरामपुर देवरिया,

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular