spot_img

Top 5 This Week

Related Posts

Jija sali Wedding: बड़ी बहन के लिए आई बरात छोटी बहन बनी दुल्हन दीदी के साथ शादी हुई तो जान दे दूंगी

मंगलवार की रात राजेश दुल्हन रिंकू कुमारी के घर बारात लेकर पहुंचा। लड़की के पिता रामू बिन ने दरवाजे पर बारातियों का स्वागत किया। बैंड-बाजे के साथ हंसी-खुशी द्वारपूजा की रस्म पूरी हुई। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में जयमाला की रस्म पूरी की गई।

कुछ देर बाद हंगामा मच गया। दुल्हन की छोटी बहन पुतुल कुमारी चुपके से छत पर चढ़ गई। छत से ही दूल्हे को मोबाइल से फोन करके धमकी दी कि मेरे साथ शादी नहीं करेंगे तो छत से कूदकर अपनी जान दे दूंगी

कहा कि दीदी से शादी हुई तो कूद कर जान दे दूंगी। फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई

मामला मांझी थाना इलाके के भभौली गांव का है। गांव के पंडित शैलेश्वर मिश्रा ने बताया कि एक साल पहले छपरा शहर के बिनटोली निवासी जगमोहन महतो के पुत्र राजेश कुमार की शादी रिंकू कुमारी से तय हुई थी। इस बीच लड़के की बातचीत रिंकू की छोटी बहन पुतुल कुमारी से ज्यादा होने लगी। वह अपनी होने वाली साली को एग्जाम दिलाने भी ले गया। दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं, लेकिन दोनों लोग ही अपने दिल की बात परिवार वालों से नहीं कह सके।

पुरी रात दोनों पक्षों में चलती रही बहस

मौके की नजाकत को देखते हुए दूल्हे ने आनन-फानन में जयमाला से अपने परिवार और रिश्तेदारों को जनवासे में वापस बुला लिया। बिगड़ते माहौल के बीच दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात मारपीट तक जा पहुंची। दोनों पक्ष के लोग आपस में गुत्थमगुत्थी करने लगे। मौके पर भगदड़ मच गई।

बिगड़ते हालात के बीच स्थानीय लोगों ने मांझी थाना और जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी। देर रात तक वर और वधू पक्ष में समझौता चलता रहा। पुलिस और जनप्रतिनिधियों की पहल पर देर रात दुल्हन की रजामंदी से छोटी बहन के साथ विवाह कराया गया

पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के पहल पर दुल्हन की छोटी बहन के साथ दूल्हे का सिंदूर दान करा बारातियों को विदा कर दिया गया।

मंगलवार की रात राजेश दुल्हन रिंकू कुमारी के घर बारात लेकर पहुंचा। लड़की के पिता रामू बिन ने दरवाजे पर बारातियों का स्वागत किया। बैंड-बाजे के साथ हंसी-खुशी द्वारपूजा की रस्म पूरी हुई। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में जयमाला की रस्म पूरी की गई।

कुछ देर बाद हंगामा मच गया। दुल्हन की छोटी बहन पुतुल कुमारी चुपके से छत पर चढ़ गई। छत से ही दूल्हे को मोबाइल से फोन करके धमकी दी कि मेरे साथ शादी नहीं करेंगे तो छत से कूदकर अपनी जान दे दूंगी

कहा कि दीदी से शादी हुई तो कूद कर जान दे दूंगी। फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई

मामला छपरा के मांझी थाना इलाके के भभौली गांव का है। गांव के पंडित शैलेश्वर मिश्रा ने बताया कि एक साल पहले छपरा शहर के बिनटोली निवासी जगमोहन महतो के पुत्र राजेश कुमार की शादी रिंकू कुमारी से तय हुई थी। इस बीच लड़के की बातचीत रिंकू की छोटी बहन पुतुल कुमारी से ज्यादा होने लगी। वह अपनी होने वाली साली को एग्जाम दिलाने भी ले गया। दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं, लेकिन दोनों लोग ही अपने दिल की बात परिवार वालों से नहीं कह सके।

पुरी रात दोनों पक्षों में चलती रही बहस

मौके की नजाकत को देखते हुए दूल्हे ने आनन-फानन में जयमाला से अपने परिवार और रिश्तेदारों को जनवासे में वापस बुला लिया। बिगड़ते माहौल के बीच दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात मारपीट तक जा पहुंची। दोनों पक्ष के लोग आपस में गुत्थमगुत्थी करने लगे। मौके पर भगदड़ मच गई।

बिगड़ते हालात के बीच स्थानीय लोगों ने मांझी थाना और जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी। देर रात तक वर और वधू पक्ष में समझौता चलता रहा। पुलिस और जनप्रतिनिधियों की पहल पर देर रात दुल्हन की रजामंदी से छोटी बहन के साथ विवाह कराया गया

पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के पहल पर दुल्हन की छोटी बहन के साथ दूल्हे का सिंदूर दान करा बारातियों को विदा कर दिया गया।

Popular Articles

×

Hello!

Click one of our contacts below to chat on WhatsApp

×