Gorkhapur News : दोस्ती के नाटक कर बहन पर रखा बुरी नजर आपत्तिजनक वीडियो भेज शादी तुड़वा दी

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

माता पिता घर परिवार के बाद किसी पर कोई विश्वास करता है तो वह होता है दोस्त बदलते समय में दोस्त का भी परिभाषा अब बदल गया है एक युवक ने दोस्ती की नाटक कर दोस्त के बहन पर रखा बुरी नजर शादी करने का बना रहा है दबाव,

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद से एक ऐसा ही मामला सामने आया है मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक ऐसा दोस्त जो दोस्त की बहन पर ही रखता है बुरी नजर जब लड़की की शादी तय हुई तो उसका आपत्तिजनक वीडियो भेज शादी को तुड़वा दिया, लड़की की शादी की रिश्ता टूटने के बाद लड़की के माँ ने शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया इसके बाद पुलिस ने देवरिया जिले के रहने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से युवक को जेल भेज दिया गया है,

शाहपुर पुलिस को तहरीर मिली जिसमें महिला ने बताया कि देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक की हमारे बेटे के साथ दोस्ती थी वह घर आता जाता था और बेटी पर बुरी नजर रखता था इस बात की जानकारी होने पर हम लोगों ने उसे घर आने से रोक दिया पुत्री की शादी 5 फरवरी 2022 को होनी थी 2021 में शिवाय होटल में सगाई हुई थी, लेकिन युवक ने जिस लड़के से शादी तय हुई थी उसको आपत्तिजनक वीडियो भेज कर रिश्ता तोड़वा दिया , इसके बाद जब लड़की की शादी दूसरे जगह तय हुई सगाई 11 जून 2023 को रखी है इसकी जानकारी आरोपी को हुई तो लड़के के साथ ही मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है । इस मामले पर शाहपुर प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । जिस के कुछ दिन बाद जेलसे छुट गया ,

आरोप है कि जेल से छूटने के बाद शोहदे ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिया है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लड़की के परिवार वाले आरोपी के धमकी से डरे हुए हैं उनका यह भी कहना है कि मुकदमा को समझौता करने के लिए दबाव बना रहा है । इस मामले में एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular