deoria News: देवरिया के सनबीम स्कूल के छात्र छात्राओं ने मारी बाजी

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया / केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद नई दिल्ली ने आज कक्षा बारहवीं एवं दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। सनबीम स्कूल की दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया है। कक्षा बारहवीं के कॉमर्स ग्रुप के छात्र उत्कर्ष मित्तल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 99% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करने के साथ ही पूरे जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया।

गणित वर्ग की छात्रा तनिष्ठा अग्रवाल ने 96% अंकों के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान, मानविकी वर्ग की छात्रा प्रज्ञा कुमारी ने 93% अंकों के साथ तृतीय स्थान, मानविकी वर्ग की ही छात्रा अन्वीक्षा द्विवेदी ने 92.20% अंकों के साथ चतुर्थ व मानविकी वर्ग की ही छात्रा संस्कृति सिंह ने 91.40% अंकों के साथ पांचवा स्थान प्राप्त किया है। कक्षा दसवीं के छात्र अब्दुल फैज व छात्रा रिया मिश्रा ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, छात्र अक्षय प्रताप राय 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान, छात्र कुणाल सिंह 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान, छात्र सुंदरम कानू 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ स्थान तथा छात्रा श्रेयाश्री राय 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवा स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अंशिका पांडेय,आकाश सिंह, अनुराग यादव,ओजस त्रिपाठी, श्रेया गुप्ता, समीर गुप्ता,निमिषा सिंह और मयंक कुमार रहे।सभी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं अपने माता-पिता तथा शिक्षकों का नाम रोशन किया है।

दोपहर 11:30 बजे जैसे ही परीक्षा परिणाम जारी हुआ विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र उत्कर्ष मित्तल ने कैट परीक्षा पास कर मैनेजमेंट में भविष्य बनाने की बात कही। अपने पाल्यों के अच्छे परीक्षा परिणाम से उनके अभिभावक बहुत ही खुश और संतुष्ट दिखे। विद्यालय के निदेशक अवनीश मिश्र, उपनिदेशिका नीतू मिश्रा व प्रधानाचार्य अरविंद शुक्ल ने सभी सफल विद्यार्थियों को माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्ति कीं। सभी विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उनका आशीष लिया जिनके कुशल मार्गदर्शन में वे अच्छा प्रदर्शन कर सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular