deoria Loksabha 2024: देवरिया के भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के पास है कितनी दौलत

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के पास कितनी है दौलत और कहां-कहां रखे हैं पैसे कितनी गाड़ी बंगला सब कुछ बताएंगे शशांक मणि त्रिपाठी के संपत्ति का विवरण हलफनामा के अनुसार लंदन मे भी है पैसे।

शशांक मणि त्रिपाठी के पास मर्सिडीज़ कार मुंबई में फ्लैट और करोड़ की जमीन यूपी में, भारतीय जनता पार्टी की टिकट से चुनाव लड़ रहे देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी के पास करोड़ों की संपत्ति है हलफनामा के अनुसार शशांक मणि त्रिपाठी के पास 16 करोड रुपए की संपत्ति है जिसमें 10 करोड़ 48 लाख रुपए की अचल संपत्ति है शशांक मणि त्रिपाठी के पास एक मर्सिडीज़ कार इनोवा माइक्रो कार भी मौजूद है शपथ पत्र के अनुसार बीजेपी के प्रत्याशी शशांक मणि पर एक भी मुकदमा दर्ज नहीं है।

शशांक मणि त्रिपाठी के परिवार का लंदन में भी अकाउंट है जिसमें पैसे जमा है, लंदन के एक बैंक में शशांक मणि का एक बैंक में खाता है जिसमें 6 करोड़ 48 लाख रुपए मौजूद हैं। जबकि शशांक मणि त्रिपाठी की पत्नी गौरी त्रिपाठी के अकाउंट में 32 लाख 42000 है, उनकी छोटी बेटी की अकाउंट में लंदन में तीन अलग-अलग बैंकों में 7 लाख 58000 जमा है, शशांक मणि के पास 55 ग्राम सोना भी मौजूद है।

शशांक मणि त्रिपाठी देवरिया लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं यह, आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई करने के बाद स्विट्जरलैंड में बिजनेस स्कूल में एमबीए की पढ़ाई किए हैं। शशांक मणि के पिता देवरिया का सांसद रह चुके हैं और भारतीय सेना में भी।

शशांक मणि त्रिपाठी कहां के रहने वाले

भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी मूल्य रूप से देवरिया जनपद के बरपा गांव के मूल्य निवासी हैं जिनके पास मुंबई में 1950 वर्ग फीट का आवासीय फ्लैट है, शशांक मणि खुद देवरिया में 4 एकड़ जमीन खरीदे हैं जिसकी बाजारू कीमत करीब दो करोड़ 50 लाख रुपए है, एक दो नाली बंदूक भी है।

शशांक मणि त्रिपाठी के परिवार के बारे में

शशांक मणि त्रिपाठी के परिवार की बात की जाए तो इनके बाबा पंडित सूरत नारायण मणि त्रिपाठी उत्तर प्रदेश कैडर आइएए रहे है, इस के साथ कई जनपदों के डीएम व काशी विद्यापीठ वाराणसी के वाइस चांसलर और गोरखपुर विश्वविद्यालय के संस्थापक रहे हैं। वह विधान परिषद के सदस्य भी रहे हैं, शशांक मणि त्रिपाठी के पिता श्री प्रकाशमणि त्रिपाठी भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे हैं, सेना से रिटायर होने के बाद उन्होंने चुनाव लड़ा और देवरिया लोकसभा सीट से सांसद भी रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular