मुख्य सामग्री पर जाएँ
Friday, 20 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार●बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली से वाराणसी और गुवाहाटी तक बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, यूपी के इन शहरों को मिलेगा फायदा
देवरिया

Deoria news:देवरिया में हिट स्टॉक से नहीं इस बीमारी से हुई 53 लोगों की मौत स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी

रिपोर्ट: B news•19 June 2023
0 बार देखा गया
Deoria news: देवरिया में हिट स्टॉक से नहीं इस बीमारी से हुई 53 लोगों की मौत स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

Deoria news महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आज प्राचार्य डॉ राजेश कुमार बरनवाल, सीएमओ डॉ राजेश झा, सीएमएस डॉ एचके मिश्रा एवं एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित किया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार बरनवाल ने बताया कि 1 जून से 18 जून के मध्य संभावित हीट स्ट्रोक के लक्षण वाले चार संदिग्ध मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई है, किंतु, मृतकों के परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम करने की सहमति नहीं मिलने की वजह से मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं की

जा सकी है। एक प्रश्न के जवाब में डॉ राजेश कुमार बरनवाल ने बताया कि दर्ज आंकड़ों के अनुसार 18 जून 2023 को 18, 17 जून को 30, 16 जून को 09 तथा 15 जून को 12 व्यक्ति विभिन्न बीमारियों यथा- कार्डिक अरेस्ट, ब्रेन स्ट्रोक, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, किडनी फेलियर से ग्रसित मृत अवस्था में इमरजेंसी में लाये गए। इनमें से अधिकांश की आयु 60 वर्ष से अधिक की थी। जनपद में जून माह में एक भी पुष्ट मृत्यु हीट वेव की वजह से दर्ज नहीं हुई है।


सीएमओ डॉ राजेश झा ने अनावश्यक पैनिक बढ़ाने वाली अफवाहों से दूर रहने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर समुचित प्रबन्ध किये गए हैं। दवाई की कोई कमी नहीं है। हीट वेव से पीड़ित व्यक्ति को त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अनुरोध करते हुए कहा कि लू के दृष्टिगत दोपहर 12 से शाम चार बजे तक विशेष एहतियात बरते। अति आवश्यक हो तभी बाहर निकले। हल्के रंग के कपड़ो एवं छातों का प्रयोग करें एवं पर्याप्त मात्रा में पानी पिये।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें