मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
सलेमपुर

salempur deoria:फ़िल्म अभिनेता एवम गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्ला का हुआ स्वागत

रिपोर्ट: B news•8 May 2023
0 बार देखा गया
salempur deoria: फ़िल्म अभिनेता एवम गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्ला का हुआ स्वागत
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं द्वारा कृषक एक्सप्रेस से सलेमपुर पहुँचे फ़िल्म अभिनेता एवम गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्ल,(Rvi Kisan) का स्वागत फूल मालाओं से लादकर किया गया।
प्लेटफार्म नम्बर 2 पर रविकिशन के उतरने के बाद यात्रियों एवम वहां की जनता के द्वारा फ़ोटो खिंचाने एवम सेल्फी लेने वालों की तादाद बढ़ गयी।


नगर निकाय में इस बार भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी
स्टेशन पर स्वागत के बाद सांसद रविकिशन शुक्ल समता निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवम बताया कि आगामी चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत तय है। उन्होंने इसकी वजह भाजपा सरकार के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। पहले माफिया राज था। अब माफिया घुटनों के बल पर आ गए हैं।


दीर्घेश्वरनाथ मन्दिर पर किया दर्शन
गोरखपुर सांसद रविकिशन शुक्ल एवम सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने मझौलीराज स्थित दीर्घेश्वरनाथ मन्दिर पर पूजा-अर्चना किया।
मन्दिर में हर – हर महादेव के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
सांसद रविकिशन को देखने के लिए युवा उत्साहित दिखे।
ये रहे मौजूद
उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीशचन्द्र तिवारी,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,कन्हैया लाल जायसवाल,त्रिपुणायक विश्वकर्मा,अमित सिंह बबलू,बलबीर सिंह दादा,अजय दूबे वत्स,सत्यप्रकाश सिंह,विनय पाण्डेय,अशोक तिवारी,शेषनाथ भाई,उमाकान्त मिश्र, बचनदेव गोंड़,विकास रौनियार,अशोक कुशवाहा,अशोक प्रजापति, अनिल ठाकुर,अवधेश मद्देशिया,राजेश शाह,सत्यम कुशवाहा,लव वर्मा आदि मौजूद रहे।
बेल्थरा नगर निकाय रोड शो के लिए प्रस्थान
सलेमपुर में लगभग 2.30 घण्टे गुजारने के बाद दूसरे चरण के नगर निकाय चुनाव प्रचार रोड शो के लिए बेल्थरा के लिए रवाना हो गए।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: सलेमपुर
▶ B News App Install करें