केवल भारत के लोगों को इस देश में मिल रहा है विशेष सविधा

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

भारत से संबंध सुधारने की कोशिश में मालदीव, भारतीय पर्यटकों के लिए विशेष सेवाएं शुरू करने की तैयारी

मालदीव, 25 मई 2024 – भारत से पंगा लेना मालदीव को महंगा पड़ता दिख रहा है। हाल ही में मालदीव सरकार ने भारतीयों से अपने यहां घूमने आने की अपील की थी और अब उन्होंने भारतीय पर्यटकों को लुभाने के लिए विशेष सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। मालदीव के आर्थिक विकास एवं व्यापार मंत्री मोहम्मद सईद ने बताया कि जल्द ही भारतीय पर्यटकों के लिए स्पेशल सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिसमें रूपे सर्विस का उपयोग शामिल होगा।

मंत्री सईद ने कहा, “हम अपने यहां भारत की रूपे सर्विस को शुरू करने की तैयारी में हैं। इसे लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है। यह सुविधा शुरू होने के बाद मालदीव आने वाले भारतीय पर्यटक रुपये में भुगतान कर सकेंगे। हालांकि, अभी इसकी तारीख फाइनल नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इस पर अंतिम रूप से फैसला किया जा सकता है।”

क्या है रूपे सर्विस?

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने रूपे सर्विस शुरू की है। यह एक भारतीय प्रोडक्ट है, जो ग्लोबल कार्ड पेमेंट नेटवर्क के साथ जुड़ा हुआ है। इसे अब तक कई देशों में स्वीकार किया जा चुका है। रूपे कार्ड का इस्तेमाल एटीएम, पीओएस मशीनों और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर किया जा सकता है।

मालदीव की मंशा

मालदीव के मंत्री ने कहा कि इस पहल से मालदीव की करेंसी को मजबूती मिलेगी और दुनियाभर में डॉलर को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच भारत जैसे देश के साथ लोकल करेंसी में व्यापार से आर्थिक मजबूती मिलेगी। अगस्त 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलेह ने कहा था कि दोनों देशों के नेता रूपे कार्ड को मालदीव में शुरू करने पर बातचीत कर रहे हैं। इससे द्विपक्षीय पर्यटन और व्यापार बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कितना होगा फायदा?

मालदीव का कहना है कि भारत और चीन दोनों ही देश उसके साथ अपनी लोकल करेंसी में व्यापार को लेकर सहमति जता चुके हैं। इसका मतलब है कि डॉलर के बजाय रुपये में आयात का भुगतान हो सकेगा। इससे दोनों देशों के बीच 15 लाख डॉलर के आयात बिल पर 50 प्रतिशत तक की बचत करने में मदद मिलेगी। यानी मालदीव भारत से रूपे में व्यापार करके करीब 7.5 लाख डॉलर की बचत कर सकेगा। भारत ने जुलाई 2023 में कहा था कि मालदीव भी उन 22 देशों में शामिल है, जो हमारे साथ लोकल करेंसी में व्यापार करने को इच्छुक हैं।

इस पहल से मालदीव को भारतीय पर्यटकों की संख्या बढ़ाने और द्विपक्षीय व्यापार को मजबूती देने में सहायता मिलेगी। मालदीव के इस कदम से भारतीय पर्यटकों के लिए यात्रा और भुगतान संबंधी सुविधाएं बढ़ेंगी और द्वीप देश के आर्थिक हितों को भी बल मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular