देवरिया के सलेमपुर में राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने छात्रों को स्मार्टफोन व टैबलेट का किया वितरण

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

सलेमपुर के श्रीरैनाथ ब्रह्मदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय पर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने छात्रों को स्मार्टफोन व टैबलेट का वितरण किया।
राज्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया।


राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने छात्राओं को जो वादा किया था कि स्मार्ट फोन और टैबलेट दिया जायेगा।उसी के तहत छात्रों को स्मार्ट फोन व टैबलेट का वितरण किया गया है।बच्चे अब डिजिटल के माध्यम से अपनी पढ़ाई कर और आगे बढ़ रहे है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल युग से जोड़ने की जो पहल की है। जो बेहद सराहनीय है।
आज केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है।
जिससे आमजनमानस को सुविधा मिल रही है।


उक्त अवसर पर विद्यालय परिवार के अध्यापक के अलावा अमरनाथ सिंह,विजयबहादुर गुप्ता,अनूप उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular