मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
सलेमपुर

देवरिया के लार में फिरौती के 5 लाख रुपए ना मिलने से मासूम का किया हत्या

रिपोर्ट: B news•7 July 2022
1 बार देखा गया
देवरिया के लार में फिरौती के 5 लाख रुपए ना मिलने से मासूम का किया हत्या
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

पुलिस ने देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र के हरखौली गांव निवासी गोरख यादव के अपहृत बेटे संस्कार यादव (6) वर्ष का शव बृहस्पतिवार सुबह शिक्षक के मकान में स्थित शौचालय से बरामद कर लिया गया। पूरी रात एसपी संकल्प शर्मा की अगुवाई में पुलिस की टीम ने गांव में कांबिंग की। पुलिस ने ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक के पौत्र को हिरासत में लिया तो घटना का खुलासा हो गया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।हरखौली गांव निवासी संस्कार यादव गांव में ही एक व्यक्ति के घर प्रतिदिन कोचिंग पढ़ने के लिए जाता था। परिजनों के अनुसार संस्कार बुधवार की दोपहर करीब कोचिंग पढ़ने के लिए गया था लेकिन घर वापस नहीं लौटा। इस पर परिजन घबरा कर उसकी तलाश में जुट गए लेकिन उसका पता नहीं चल सका। जब पिता कोचिंग सेंटर पर गए तो जानकारी मिली की संस्कार बुधवार को पढ़ने नहीं आया था। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए।देर शाम गांव के ही एक खेत मे एक पत्र मिला। जिस पर यह लिखा था कि बालक के पिता गोरख यादव पांच लाख रुपये की व्यवस्था करे नहीं तो तुम्हारें लड़के को नहीं छोड़ा जाएगा। यह पत्र मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में हलचल मच गया। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर एसपी संकल्प शर्मा रात में ही पहुंच गए। पुलिस टीम छात्र की खोजबीन में जुट गई और कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक के पौत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो पौत्र ने बृहस्पतिवार की भोर में सच्चाई उगल दी।

उसने छात्र संस्कार के शव के बारे में बताया कि घर के दरवाजे पर स्थित शौचालय में है। यह सुनते ही एसपी ने अपनी मौजूदगी में शौचालय को खुलवाया तो संस्कार कर शव बरामद हो गया। घटना के पूरे गांव में सनसनी मच गई। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस शव को लेकर थाने चली आई। इस मामले में एसओजी ने शिक्षक के पौत्र और दो अन्य से पूछताछ कर रही थी। एसपी ने बताया कि छात्र का शव बरामद कर लिया गया है। घटना के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जाएगी

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: सलेमपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

▶ B News App Install करें