मुख्य सामग्री पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
बिहार न्यूज़

मनीष कश्यप पर हुआ एफ आई आर दर्ज तमिलनाडु पर फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप

रिपोर्ट: B news•7 March 2023
0 बार देखा गया
मनीष कश्यप पर हुआ एफ आई आर दर्ज तमिलनाडु पर फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

बिहार के सुप्रसिद्ध पत्रकार मनीष कश्यप पर एफ आई आर दर्ज किया गया है साथ में अन्य चार लोगों पर भी एफ आई आर दर्ज की गई है पूरा मामला तमिलनाडु से जुड़ा हुआ है कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिस पर यह बताया जा रहा है कि तमिलनाडु में बिहार और हिंदी भाषा बोलने वाले मजदूरों के साथ मारपीट की गई है वीडियो वायरल की गई थी जिसके बाद दहशत का माहौल हो गया था उसी को लेकर अब पुलिस जांच कर रही है जिसमें यह पाया गया कि वायरल हो रहे वीडियो काफी पुराना है और बिहार से कोई संबंध नहीं है जिसके बाद मनीष कश्यप सहित चार अन्य पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हो गई है लक्ष्मीपुर दिग्घी निवासी मनोज रविदास पुत्र अमन कुमार को गिरफ्तार किया गया है, व पुलिस के द्वारा बताया गया है कि तमिलनाडु में बिहारियों के साथ मारपीट संबंधित वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और वायरल कर भय का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ बिहार में भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है एडीजी पुलिस मुख्यालय जीएस गंगवार ने बताया की रिपोर्ट दर्ज कर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है एडीजी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जांच के क्रम में पता चला है कि इनके द्वारा सुनियोजित तरीके से भ्रम अफवाह जनक तथा भड़काने वाले फोटो और वीडियो टेक्स्ट मैसेज डाल कर जनता के बीच में भय का माहौल पैदा किया जा रहा है इससे विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न की आशंका है, एडीजी ने बताया कि भड़काने वाले वीडियो में टोटल 30 वीडियो जो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए हैं उन्हें चिन्हित किया गया है आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 03/2023 दर्ज किया गया है आरोपितों के खिलाफ यह धारा लगाई गई है 153(ए),153 (b),505(1),(b),505(1) (1) (c)468/471 /120 (b) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है डीएसपी स्तर के अधिकारियों को अनुसंधान की जिम्मेवारी सौंपी गई है ।

एडीजी ने बताया कि जो हत्या कर लटका देने वाली वीडियो है वह जांच में पता चला है कि आत्महत्या से संबंधित पुरानी घटना है, जिसका बिहार के निवासी से कोई संबंध नहीं है, और दूसरा वीडियो झारखंड और बिहार के मजदूरों के बीच में व्यक्तिगत विवाद से संबंधित है, आर्थिक अपराध इकाई ने फेसबुक पर नोट ट्विटर पर 15 युटुब पर 15 तथा जीमेल पर तीन भ्रामक पोस्ट किए जाने से संबंधित नोटिस जारी किया गया है रिपोर्ट का पूरा साक्षी साक्ष सुरक्षित किया जा सके अनुसंधान के क्रम में विधिवत कार्रवाई की जा सके , पुलिस मुख्यालय से यह अपील किया गया है कि कोई भी व्यक्ति भ्रामक असत्य पोस्ट वीडियो ऑडियो टैक्स शेयर ना करें जिससे लोगों में भय का माहौल हो

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: बिहार न्यूज़
▶ B News App Install करें