B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
आज देवरिया जनपद के गौरी बाजार स्थित चंद्रशेखर इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए आज करीब 3:00 बजे राजनाथ सिंह का आगमन है।

जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है कुर्सी जनता को बैठने के लिए लगा दिया गया है मंच बना दी गई है सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात है, विशाल जनसभा को सुनने के लिए क्षेत्र के लोग एकत्रित हो रहे हैं, देवरिया लोकसभा सीट से दो प्रत्याशियों का प्रभाव देखा जा रहा है ऐसे में शशांक मणि त्रिपाठी को भारतीय जनता पार्टी ने देवरिया लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।
शशांक मणि त्रिपाठी की व्यक्तिगत अपनी अलग पहचान है जिस वजह से उनकी एक अपनी अलग क्रेज है।