Deoria News:बिग ब्रेकिंग न्यूज़ देवरिया में हुआ भीषण सड़क हादसा जांच में जुटी पुलिस

देवरिया जनपद में मार्ग दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है हाल ही में भाटपार रानी क्षेत्र में बेहारी बघेल गांव के समीप भीषण रोड दुर्घटना हुआ था जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी वहीं आज रात भी इसी तरह की ऐसी एक रोड दुर्घटना हुआ है जो रोंगटे खड़ा कर देगा प्रदेश सरकार यातायात पुलिस यूपी पुलिस यह प्रयास करहे है की रोड दुर्घटनाओं को रोका जाए लेकिन लोग गाड़ी संभलकर नहीं चला रहे हैं जिस वजह से आए दिन रोड दुर्घटनाएं हो रही हैं,

एक बोलेरो में सवार होकर 7 लोग मदनपुर से लार जा रहे थे मिली जानकारी के अनुसार रोड पर खड़े कंटेनर में बोलेरो ने जाकर टक्कर मार दी जिसमें सवार 7 लोग को चोट आई वहीं एक व्यक्ति का मौत हो गई है वहीं छह लोग गंभीर बताए जा रहे हैं जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र लार से बरात मदनपुर थाना क्षेत्र में गई थी बराती भोजन कर रात में ही घर वापस जा रहे थे राम जानकी मार्ग पर एक कंटेनर खड़ा था जिसमें बोलोरो ने जाकर ठोकर मार दी,

बोलेरो में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए यह रोड दुर्घटना बरहज थाना क्षेत्र के तेलिया शुक्ला गांव के समीप राम जानकी मार्ग पर हुआ जिसमें लार निवासी उपेंद्र राजभर सहित छह लोग बोलेरो में सवार थे मिली जानकारी के अनुसार मौके पर ही उपेंद्र राजभर की मौत हो गई बोलेरो में सवार व्यक्तियों का नाम इस प्रकार है प्रभात यादव उम्र 22 वर्ष, इंद्रपाल उम्र 23 वर्ष ,जितेंद्र राजभर उम्र 25, वर्ष विकास यादव उम्र 17 वर्ष, प्रिंस यादव उम्र 14 वर्ष ,अमित गौड़ उम्र 17 वर्ष ,आदित्य यादव उम्र 10 वर्ष,

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

B News App Install करें