मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

Deoria news:कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में आज ब्लॉक तरकुलवा अंतर्गत ग्राम पंचायत नारायणपुर में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ

रिपोर्ट: B news•1 October 2023
0 बार देखा गया
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में आज ब्लॉक तरकुलवा अंतर्गत ग्राम पंचायत नारायणपुर में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने राज्य सरकार की विभिन्न विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर सत्यापन किया तथा ग्रामवासियों से संवाद भी किया।


कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। सरकार सभी लोगों के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। पीएम आवास योजना से गरीबों को अपना घर मिल रहा है। आयुष्मान कार्ड से गरीबों का निःशुल्क इलाज हो रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। सरकार जन समस्याओं का निस्तारण के प्रति संवेदनशील है और यही वजह है कि समस्त जिला प्रशासन आज जनता की समस्याओं को निस्तारण के लिए ग्राम पंचायत में उपस्थित है।


सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की योजनाओं से सभी वर्गों का विकास हो रहा है।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कृषि मंत्री को बताया कि ग्राम पंचायत नारायणपुर के कुल आबादी 5,707 है। ग्राम पंचायत में वृद्धावस्था पेंशनरों की संख्या 198, विधवा पेंशनरों की संख्या 76, दिव्यांगजन पेंशनरों की संख्या 29, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत घरेलू गैस कनेक्शन प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या 670 है।


इससे पूर्व कृषि मंत्री ने फीता काटकर जन चौपाल स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्थलों का निरीक्षण किया तथा 2 वर्षीय बच्चे का अन्नप्राशन किया। उन्होंने लाभर्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किया। जन चौपाल के दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप भी आयोजित किया गया।


इस अवसर पर सदर सांसद  रमापति राम त्रिपाठी, जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी  प्रत्यूष पांडेय, खण्ड विकास अधिकारी  अरुण कुमार पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू भारती, भाजपा नेता डॉ जितेंद्र प्रताप राव, भाजपा नेता डॉ विनय राव,  नथुनी सिंह कुशवाहा एवं मंडल अध्यक्ष जीवन पति त्रिपाठी, मंडल महामंत्री  दुष्यंत राव, तरकुलवा ब्लॉक प्रमुख  राम आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।    

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें