Deoria News: डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने अंतिम संस्कार से भी किया बेदखल

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

चनदन गुप्देता की रिपोर्वट: देवरिया जनपद के देवरिया मुख्य मार्ग पर स्थित सोंदा में पिपरा चंद्रभान के मूल निवासी रामनाथ गुप्ता के घर में एक दर्दनाक घटना घटी। रामनाथ गुप्ता, जो 15 वर्ष पूर्व गांव से निकलकर सोंदा में निजी मकान बनवाकर अपने तीन बेटों के साथ रहते थे, का दूसरा बेटा पंकज गुप्ता अचानक पारिवारिक विवाद के चलते रेलवे लाइन की पटरी पर आत्महत्या कर लेता है।

मृतक पंकज गुप्ता की पत्नी सुमन गुप्ता ने बताया कि वह अपने पति के साथ कहीं बाहर जाने वाली थी, लेकिन परिवार वालों के अचानक झगड़े और मारपीट से तंग आकर पंकज ने आत्महत्या कर ली। पंकज गुप्ता और सुमन की शादी डेढ़ साल पहले दोनों परिवार वालों की सहमति से हुई थी।

पंकज की मौत के बाद सुमन गुप्ता को ससुराल वालों ने बुरी तरह पीटा और उसे घर से बेदखल कर दिया। ससुराल वालों ने सुमन को दोषी ठहराते हुए कहा कि उसकी वजह से ही पंकज गुप्ता ने आत्महत्या की। मगर मृतक की पत्नी सुमन का कहना है कि उसके और उसके पति के बीच कोई आपसी विवाद नहीं था। मौत के कुछ घंटों पहले ही पंकज ने सुमन को दो समोसे लाकर दिए थे और कहा था कि खा लो और तैयार हो जाओ, हमें यहां से कुछ देर में निकलना है। लेकिन ससुराल वालों ने झगड़ा किया जिससे तंग आकर पंकज ने आत्महत्या कर ली।

सुमन का कहना है कि अब तो उसका पति इस दुनिया में नहीं है जो आकर बता सके कि उनके बीच कोई झगड़ा हुआ था या नहीं। सुमन ने बताया कि पंकज की मौत के कुछ ही घंटों बाद ससुराल वालों ने उसे बंद कमरे में खूब मारा-पीटा और कमरे के बाहर ताला बंद करके चले गए।

अब पति के जाने के बाद सुमन अकेली अपने मायके में रोती-बिलखती हुई आंसू बहा रही है। सुमन ने न्याय की गुहार लगाई है और प्रशासन से अपील की है कि उसे न्याय दिलाया जाए और ससुराल वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और लोग सुमन के साथ खड़े होकर उसे न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular