Deoria News: समाजवादी पार्टी ने हाफिज शहादत हुसैन अंसारी को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया,मिल रही बधाइयां

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी हाफिज शहादत हुसैन अंसारी को समाजवादी पार्टी ने अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है।

राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उनका नेता व कार्यकर्ता ने जोरदार स्वागत किया और लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति भी बनाई।स्वागत से गदगद हुये अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव हाफिज शददत हुसैन अंसारी ने नेता व कार्यकर्ता को स्वागत के लिये धन्यवाद दिया और लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ लड़ेगी।

उनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष व्यास यादव ,प्रदेश सचिव विजय प्रताप यादव,विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव,आजम शेख,पूर्व चेयर मैन वीरेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान हंशनाथ यादव,आदि लोगो ने बधाई दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular