Deoria news: देवरिया में मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर हो रही युद्ध स्तर पर तैयारी।

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया जनपद में 10 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसको लेकर तैयारी चल रही है जर्मन हैंगर टेंट लगाई जा रहे हैं ।

देवरिया जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोर-सोर से चल रही है वहीं 10 मार्च को दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर के जरिए चीनी मिल ग्राउंड पहुंचेंगे जहां 600 करोड रुपए का सौगात देवरिया जनपद को मिलेगा इस दौरान मुख्यमंत्री कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे तो कुछ का लोकार्पण दोपहर एडीएम प्रशासन निरीक्षण करने पहुंचे, मुख्यमंत्री के आगमन से देवरिया जनपद के लोगों को उम्मीद जुड़ी हुई है क्योंकि देवरिया जनपद के किसान लंबे समय से चीनी मिल चलाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, किसानों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री चीनी मिल को लेकर अपनी कुछ प्रतिक्रिया देंगे।

देवरिया के साथ-साथ कुशीनगर में भी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है जहां तैयारी चल रही हैं, देवरिया जनपद के चीनी मिल ग्राउंड पर हेलीपैड बनकर तैयार हो गया है सुरक्षा के दृष्टि से बैरिकेटिंग कार्य किया जा रहे हैं और टेंट लगाए जा रहे हैं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले लोगों के लिए कुर्सी लगाई जा रही है, वहीं देवरिया जनपद में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया में 670 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे जिसमें ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक के स्थान शामिल है, मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 391 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और 275 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे जिसकी तैयारी चल रही है, कार्यक्रम स्थल पर शिलापट लगा दिया गया है।

जिसकी तैयारी में जिला प्रशासन जुटी हुई है वही देवरिया जनपद को सरकार के द्वारा कई बड़ी सौगात दिया गया है देवरिया बस स्टेशन के लिए करोड़ों रुपए जारी हो चुका है जिसे देवरिया के लोगों को आधुनिक बस स्टेशन मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular