मुख्य सामग्री पर जाएँ
Friday, 20 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार●बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली से वाराणसी और गुवाहाटी तक बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, यूपी के इन शहरों को मिलेगा फायदा
देवरिया

Deoria News:देवरिया व्यापार बंधु की बैठक संपन्न, जिलाधिकारी ने दी आवश्यक निर्देश

रिपोर्ट: B news•7 June 2023
0 बार देखा गया
Deoria News: देवरिया व्यापार बंधु की बैठक संपन्न, जिलाधिकारी ने दी आवश्यक निर्देश
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज विकास भवन स्थित गांधी सभागार में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं पर व्यापक विमर्श किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन व्यापारियों को व्यापार के लिए उपयुक्त एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। व्यापारियों ने देवरिया पकड़ी मार्ग के जर्जर होने का मुद्दा उठाया जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि देवरिया पकड़ी मार्ग के 14 किमी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु 44 करोड़ 30 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। इसी माह इसकी स्वीकृति मिलने की संभावना है। लटकते तारों की समस्या के मुद्दे पर जिलाधिकारी ने कहा कि रिवेंप योजना के अंतर्गत पूरे जनपद में मेसर्स लेजर पावर एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता द्वारा सर्वे किया जा रहा है। सर्वे कार्य शीघ्र ही पूर्ण होने की संभावना है और इस माह के अंत तक कार्य प्रारंभ किया जाएगा।


जिलाधिकारी ने व्यापारियों से उद्यमी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (यूआरसी) पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि उद्यम रजिस्ट्रेशन के कई लाभ हैं जिसमें पंजीकृत व्यक्ति को पांच लाख रुपये तक दुर्घटना बीमा योजना की सुविधा, शासकीय खरीद में एमएसएमई का कोटा आरक्षित होगा। उन्होंने बताया कि एमएसएमई उद्यमियों को विभिन्न टेंडरों में सीएमडी अनुभव एवं टर्नओवर में छूट बैंक द्वारा विभिन्न योजनाओं में एमएसएमई को वरीयता एवं सीजीएसटीएमएसई योजना के अंतर्गत बिना कोलेटरल सिक्योरिटी के लोन की सुविधा आदि मिलेगी।


जिलाधिकारी ने बताया कि उद्यम रजिस्ट्रेशन के लिए पंजीकरण कराना अत्यंत सरल है। कोई भी व्यापारी अथवा उद्यमी किसी भी जन सुविधा केंद्र अथवा साइबर कैफे में उद्यम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकता है। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को पंजीकरण के लिए जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि जिन व्यापारियों का जीएसटी में पंजीकरण है, उनका डाटा ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय में फीड किया जाए।
बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, एएसपी डॉ राजेश सोनकर, उपायुक्त राज्यकर राजेश प्रताप सिंह, उपयुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, ईओ रोहित सिंह सहित विभिन्न व्यापारी नेता उपस्थित थे।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें