मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

Deoria News:माननीय प्रभारी मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने चिकित्सारत बच्चों का लिया कुशलक्षेम*

रिपोर्ट: B news•8 August 2024
0 बार देखा गया
Deoria News: माननीय प्रभारी मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने चिकित्सारत बच्चों का लिया कुशलक्षेम*
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया, 8 अगस्त। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी आज जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के साथ राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, मेहरौना में हुई फूड प्वॉइजनिंग की घटना से प्रभावित छात्रों का कुशलक्षेम जानने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश बरनवाल ने प्रभारी मंत्री को चिकित्सारत बच्चों के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी दी।
प्रभारी मंत्री ने बच्चों तथा उनके अभिभावकों से सीधा संवाद कर मिल रही चिकित्सीय सुविधा के बारे में पूछा जिस पर सभी लोगों ने संतोष जताया। उन्होंने बच्चों तथा अभिभावकों को हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त भी किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि फूड प्वॉइजनिंग की घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

मेस का संचालन करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य का निलंबन भी हो चुका है। मजिस्ट्रियल जांच की रिपोर्ट के आधार पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों का स्वास्थ्य स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार हो रहा है। इस दौरान सीएमओ डॉ राजेश झा, सीएमएस डॉ एचके मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें