मुख्य सामग्री पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

Deoria News:जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक ने रुद्रपुर के ग्राम पंचायत के राजचक ग्राम चौपाल का किया आयोजन

रिपोर्ट: B news•2 September 2023
2 बार देखा गया
Deoria News: जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक ने रुद्रपुर के ग्राम पंचायत के राजचक ग्राम चौपाल का किया आयोजन
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज रुद्रपुर तहसील के ग्राम पंचायत रामचक स्थित सामुदायिक भवन में ग्राम चौपाल आयोजित कर शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति परखी एवं ग्रामवासियों से सीधा संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान किया। जिलाधिकारी ने प्रगतिशील किसानों तथा युवाओं को कृषि उत्पादन संगठन (एफपीओ) का गठन करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एफपीओ का गठन होने से ग्रामीण क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।


जिलाधिकारी आज अपराह्न 3 बजे रुद्रपुर तहसील के ग्राम पंचायत रामचक पहुंचे। उन्होंने ग्राम पंचायत में हुए विकास के विषय में जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि गांव में कुल 527 परिवार निवास करते हैं, जिनकी आबादी 3,616 है, जिनमें 1688 महिला एवं 1928 पुरुष शामिल हैं। गांव में वृद्धावस्था पेंशन के 65, विधवा पेंशन के 37 लाभार्थी ग्राम में निवास करते हैं। ग्राम स्तर पर 22 स्वयं सहायता समूह गठित हैं, जिनमें से अधिकांश पशुपालन से जुड़े हैं। ग्रामीणों ने हैंडपंप खराब होने की शिकायत की, जिसे ठीक करने के निर्देश दिए गए। विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के पात्रता की पुष्टि ग्रामीणों द्वारा की गई। कुछ ग्रामीणों ने पीएम आवास की मांग की जिस पर डीएम ने पात्र लोगों की सूची बनाने का निर्देश दिया और कहा कि नए आवास के लक्ष्य आने पर पात्रता के आधार पर विचार किया जाएगा। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान के संबन्ध में आवश्यक निर्देश दिया।


जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम चौपाल के आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समस्याओं का ग्राम स्तर पर ही समाधान करना है। इसके लिए पूरा प्रशासनिक अमला जनता के द्वार आया है। डीएम ने ग्रामीणों को एफ़पीओ गठन के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बायोफ्लॉक मत्स्य पालन, बकरी पालन, कुक्कट लेयर फॉर्मिंग, ब्लैक सोल्जर फ्लाई लार्वा, सोयाबीन उत्पादन के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि न्यूनतम 10 किसान मिलकर एफपीओ का गठन कर सकते हैं। किसी भी फसल का बड़े पैमाने पर उत्पादन होने पर बाजार स्वयं किसानों के द्वार आएगा, जिससे उनकी आय बढ़ेगी।
डीएम ने युवाओं के कौशल विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बाजार की मांग के अनुरूप कौशल से प्रशिक्षित कराया जाएगा।


ग्राम चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाए थे, जिनका निरीक्षण जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया। ग्राम चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एसडीएम विपिन द्विवेदी, सीओ जिलाजीत, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, डीपीआरओ सर्वेश पांडेय, ग्राम प्रधान इसरावती देवी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें