मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

Deoria News:आईजीआरएस रैंकिंग में देवरिया सदर तहसील को मिला प्रदेश में पहला स्थान

रिपोर्ट: B news•7 August 2024
0 बार देखा गया
Deoria News: आईजीआरएस रैंकिंग में देवरिया सदर तहसील को मिला प्रदेश में पहला स्थान
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया: जन शिकायतों के निस्तारण में प्रशासन की ओर से की जा रही पहल में देवरिया जनपद को बड़ी सफलता मिली है। जुलाई माह की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) रैंकिंग में देवरिया सदर तहसील ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शासन द्वारा जारी इस रैंकिंग में देवरिया सदर तहसील को 90 में से 100 प्रतिशत अंक मिले हैं। प्रदेश की कुल 351 तहसीलों में यह तहसील सबसे आगे रही है।

जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने इस उपलब्धि के लिए आईजीआरएस के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव और उपजिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी सहित तहसील प्रशासन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शासन की नीति के अनुसार आईजीआरएस प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। आईजीआरएस प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग और समीक्षा की जा रही है।

शिकायतों के निस्तारण में जन अपेक्षाओं के अनुरूप और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनपद की अन्य तहसीलें भी देवरिया सदर से प्रेरित होकर आईजीआरएस निस्तारण में बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

आईजीआरएस रैंकिंग का निर्धारण जन शिकायतों के निस्तारण के आधार पर किया जाता है। इसमें जिलाधिकारी जनता दर्शन, तहसील दिवस, पीजी पोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय संदर्भ, सहित विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों के माध्यम से आने वाली शिकायतों और उनके निस्तारण को शामिल किया जाता है। जिन शिकायतों का निस्तारण संतोषजनक नहीं होता, उन्हें सी श्रेणी में प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाता है। इसके तहत 24 घंटे से 15 दिन के बीच शिकायतों के निस्तारण का प्रावधान है।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें