Deoria News: देवरिया डीएम ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

अप्रैल। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने सभी मतदान केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम सुनिश्चित सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबन्ध में आवश्यक निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसुम्हा, उच्च प्राथमिक विद्यालय देवकली जयराम, प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर, श्री अनंत आदर्श इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय पौहरिया, प्राथमिक विद्यालय केवटलिया, प्राथमिक विद्यालय मदनपुर एवं जनता इंटर कॉलेज मदनपुर का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान डीएम ने समस्त मतदान केंद्रों पर शौचालय, स्वच्छ पेयजल, छायादार स्थल, चार्जिंग पॉइंट, पंखा, प्रकाश व्यवस्था रैंप, फर्नीचर इत्यादि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने कहा कि आगामी 1 जून को जनपद में मतदान होगा। जून माह की संभावित गर्मी के दृष्टिगत सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

मतदान केंद्रों पर आम का पन्ना, नींबू पानी एवं आवश्यक दवाइयां की उपलब्धता रहेगी। इसके अतिरिक्त छायादार स्थल एवं बैठने के लिए समुचित कुर्सियों के प्रबंध भी किया जा रहे हैं। डीएम ने ग्राम प्रधान एवं उनके प्रतिनिधियों को भोजपुरी भाषा में लिखित पाती भी सौंपी और प्रवासी मतदाताओं को वोट डालने के लिए बुलाने का अनुरोध किया। इस दौरान एसडीएम रुद्रपुर रत्नेश तिवारी, सीओ रुद्रपुर अंशुमान श्रीवास्तव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular