Deoria News: रोजगार मेला में देवरिया के 156 युवकों को मिला रोजगार घर में खुशी की माहौल

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

विकास खण्ड परिसर भागलपुर में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।


मेले का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धनन्जय मणि द्वारा किया गया। ब्लाक प्रमुख द्वारा युवाओ का उत्सावर्धन किया गया और सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने हेतु युवाओ को प्रेरित किया गया तथा चयनित अभियार्थियो को नियुक्ति पत्र वितरित किए।


रोजगार मेले में 316 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया एवं रोजगार मेले में उपस्थित 07 कंपनियों द्वारा मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर 156 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी वसीम निजामी खाँ, धीरेन्द्र कुमार सागर, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, गोविन्द चौहान, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक तथा राजेश यादव, आलोक कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षण प्रदाता एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular