Deoria Nagar nikay chunav: नगर पंचायत बरियारपुर, बीजेपी प्रत्याशी के बारे में आम जनता ने बताया सच्चाई जाने ।

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रथम चरण का चुनाव देवरिया जनपद में होना है जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी मतदाताओं के पास पहुंच कर अपने पक्ष में मतदान करने की बात कर रहे हैं वही नगर पंचायत बरियारपुर से भारतीय जनता पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं सरोज चौहान पत्नी दूध नाथ चौहान ने बताया कि , नगर पंचायत बरियारपुर अभी ग्रामीण से शहर में तब्दील हुआ है और यहां पर आज भी विकास कार्य से काफी दूर है नगर की सड़क नगर की नाली और विद्युत व्यवस्था काफी खस्ता है ,

इस 2023 नगर निकाय चुनाव में बरियारपुर का अध्यक्ष बनते हैं तो केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में चौमुख विकास होगा साथ ही चौहान ने कहा कि बरियारपुर नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत हमारे द्वारा बनवाया जाएगा हाल ही में नगर पंचायत बनने के बाद बरियारपुर में इस्मार्ट थाना का निर्माण हो रहा है जिसका जल्द ही उद्घाटन होने वाला है साथी चौहान ने कहा कि हमारे यहां कोई अच्छा अस्पताल नहीं है जहा नगरवासी जाकर अपना इलाज करा सकें जिसके लिए मैंने शासन को पत्र लिख दिया है आश्वासन मिला है कि चुनाव खत्म होने के बाद उस पर कार्य किया जाएगा ।

देखने वाली बात यह होगी कि नगर पंचायत बरियारपुर भारतीय जनता पार्टी कि प्रत्याशी को अपना नेता बनाती है जहां मैदान में समाजवादी पार्टी से रामाशंकर यादव चुनाव लड़ रहे हैं बहुजन समाज पार्टी से राजेश राजभर निर्जल प्रत्याशी हरिराम यादव हैं इन 4 प्रत्याशियों का चर्चा नगर में हो रहा है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular