देवरिया में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिए 600 करोड़ का सौगात

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया जनपद में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया जनपद के लोगों को दिए बड़ी सौगात।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर देवरिया चीनी मिल ग्राउंड पर बने हेलीपैड पर 2:00 बजे के आसपास उतरा जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर लोगों को दिखा कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में उत्साह भर गया और मुख्यमंत्री ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हाथ में बैनर पोस्टर लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनसमूह को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि आज देवरिया जनपद को बड़ी सौगात मिल रही है आने वाले समय में देवरिया जनपद की एक अलग पहचान होगी। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा की देवरिया जनपद को बड़ी सौगात मिली है देवरिया जनपद की सड़क चौड़ीकरण किया गया है और मल्टी लेवल पार्किंग के लिए भी स्वीकृति मिल गई है देवरिया जनपद आने वाले कुछ सालों में विकसित जनपद के रूप में जाना पहचाना जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए हजारों की संख्या से विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बातों को सुना इस दौरान चिलचिलाती धूप से जनता को बचाने के लिए जर्मन हैंगर टेंट लगाया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular