मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
सलेमपुर

सलेमपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा ने बलिया से किया नमांकन

रिपोर्ट: B news•8 May 2024
1 बार देखा गया
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

बलिया के सुखपुरा इंटर कॉलेज में बुधवार को सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा के सांसद प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा के नामांकन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रविन्दर कुशवाहा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि यह संघर्ष राम मंदिर बनाने वाले और कारसेवकों पर गोली चलाने वालों के बीच है।
उन्होंने कहा कि आज जहां हम वन जिला वन प्रोडक्ट पर काम कर रहे हैं। वहीं सपा ने अपने शासनकाल में वन जिला वन माफिया पैदा किया। 2004 से 2014 तक की यूपीए सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि उस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे पैमाने तोड़ने का काम किया था। 2014 में जब आप लोगों ने मोदी जी को देश की बागडोर सौंपी तब दुनिया ने भारत की वास्तविक ताकत को समझा।

उन्होंने भारत सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की तरफ बढ़ रहे हैं तो विपक्ष इसमें तरह-तरह का अड़ंगा पैदा करने का प्रयास कर रहा है।
प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण व पंचायती राज मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 80 सीट जीतने की जिम्मेदारी मोदी जी और योगी जी ने हम लोगों को दी है और उसे हम लोगों को पूरा करना है।आप सभी इसके लिए संकल्प लें।उन्होंने भोजपुरी में लोगों से सीधा संवाद किया और कहा कि प्रभात फेरी निकाले और लोगों को तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में सहभागी बने।


प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि हम लोग भारत को महान राष्ट्र बनाना चाहते हैं वही विपक्ष का एक ही एजेंडा है कि मोदी को किसी तरह रोकना ताकि उनके परिवार की राजनीतिक व आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। आज चारा,शराब और जमीन घोटालेबाज परेशान है। तीसरी बार मोदी की सरकार आएगी तो देश के लोगों की संपत्ति लूटने वाले जेल में होंगे।प्रदेश सरकार की ग्राम विकास राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि हिंदू-मुसलमान और अगला-पिछला किये बिना आप तीसरी बार मोदी जी की सरकार बनाएं सलेमपुर से लेकर देश तक हैट्रिक लगाने का कार्य करें।


सांसद रविंद्र कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार ने देश एवम प्रदेश में चौमुखी विकास से नए कीर्तिमान को स्थापित किया है।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलिया संजय यादव ने किया।


उक्त अवसर पर विधायक केतकी सिंह,सभाकुँवर कुशवाहा,सुरेन्द्र चौरसिया,दीपक मिश्रा शाका,रतनपाल सिंह, हंसु राम,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, जिला प्रभारी विजय बहादुर दुबे,जिला पंचायत अध्यक्ष देवरिया पंडित गिरीशचन्द्र तिवारी, जिलाध्यक्ष देवरिया भूपेंद्र सिंह,लोकसभा संयोजक विनोद शंकर दुबे, जिलाध्यक्ष सुभासपा बलिया सुग्रीव राजभर,जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी शिवनारायण निषाद,राजेश सिंह दयाल,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,अमित सिंह बबलू,कन्हैया लाल जायसवाल, बलबीर सिंह दादा,लोकसभा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स,सत्यप्रकाश सिंह,अनूप उपाध्याय,अमरेश सिंह बबलू,अजय उपाध्याय,वीरेन्द्र कुशवाहा,अशोक कुशवाहा,दीपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: सलेमपुर
▶ B News App Install करें