बिहार को मिला एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात इस रूट पर चलेगी

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देश की सबसे हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत बिहार को मिलने जा रही है आपको बता दें कि डीआरएम ने दी जानकारी की बिहार को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है जो सहरसा हावड़ा रूट पर चलाई जाएगी जिसको लेकर तैयारियां चल रही है यह वंदे भारत ट्रेन के जरिए पहली बार रेल मार्ग के जरिए सीधे हावड़ा से सहरसा जुड़ेगा अभी तक सहरसा से चलने वाली हाटे बाजार एक्सप्रेस से सियालदह तक की यात्री जा पाए थे हावड़ा जाने के लिए उन्हें दूसरी ट्रेन पकड़नी पड़ती थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक समस्तीपुर मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कहा है कि सहरसा से हावड़ा तक वंदे भारत ट्रेन चलेगी जिसकी तैयारी चल रही है। ट्रेन की मेंटेनेंस की बात करें तो इसकी सफाई और ढुलाई सहरसा के वॉशिंग पिट लाइन टू पर की जाएगी इसके अलावा सहरसा में दूसरी वाशिंग पिट लाइन केबचे काम को जल्दी पूरा किया जाएगा जिसके लिए दूसरा वाशिंग पिट किट निर्माण वेरिएशन को मंजूरी नहीं मिलने से आ रही है रुकावट।

डीआरएम के द्वारा बताया गया कि सहरसा हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के संचालन के लिए सहरसा के दूसरे वॉशिंग पिट पर ओएचई की सुविधा बहाल की जाएगी खास बात यह है कि 430 वोल्ट का सप्लाई जोड़ा जाएगा क्रेन सहित अन्य जरूरी चीज लगाई जाएगी 5 से 6 माह में वंदे भारत ट्रेन सहरसा हावड़ा के बीच चलेगी, इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन की स्पीड की बात करें तो जानकारी के अनुसार 110 किमी प्रति घंटा तक रहेगा, रेलवे बोर्ड के द्वारा पत्र मिलने के बाद वंदे भारत ट्रेन चलाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।

जिसके बाद इस रूट पर आने जाने वाले लोगों के लिए यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी वह सहरसा से हावड़ा जाने के लिए किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन में सफर आसान होगा और यात्रा में भी कम समय लगेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular