spot_img

Top 5 This Week

Related Posts

सलेमपुर लोकसभा सीट बलिया में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित

बलिया जिले के सिकन्दरपुर के गाँधी इण्टर कालेज में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी जनसभा में ऐलान किया कि केंद्र में तीसरी बार सत्ता में आने पर समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। यह हमारा कमिटमेंट है। क्योंकि यह भारत के संविधान के नीति निर्देशक तत्वों में शामिल है।


राजनाथ सिंह ने सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रवींद्र कुशवाहा के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि संविधान निर्माताओं ने भी समान नागरिक संहिता के बारे में कहा था। उन्होंने कहा कि हम राजनीति देश बनाने के लिए करते हैं। आज देश की चौड़ी सड़कों का श्रेय अटल जी को जाता है। वर्ष 2014 में आये मोदी जी ने अब तक क्या नहीं किया है। अभी आगे बहुत कुछ करेंगे।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले दस सालों में भारत के प्रति दुनिया में धारणा बदली है।

पहले भारत को कमजोर समझा जाता था। आज भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है। वर्ष 2004 में अर्थव्यवस्था में भारत को अटल जी ने 11वें स्थान पर लाकर खड़ा किया था। डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में देश की हालत खस्ता हो गई। रक्षामंत्री सिंह ने कहा कि वे किसी प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं करते। आज मोदी सरकार में भारत की अर्थ व्यवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि दुनिया में सबसे तेज अर्थव्यवस्था भारत की है। उसने यह भी कहा कि यदि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार इसी तरह रही तो 2027 तक यह दुनिया में तीसरे स्थान पर होगा।


उक्त अवसर पर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम,प्रदेश महामंत्री गोविंदनारायन शुक्ल,जिलाध्यक्ष संजय यादव,पूर्व मंत्री राजधारी सिंह,पूर्व विधायक भगवान पाठक,छट्ठू राम,पूर्व विधायक धनन्जय कन्नौजिया,लोकसभा संयोजक विनोद दूबे,लोकसभा सहप्रभारी बलराम उपाध्याय,जिला प्रभारी विजय बहादुर दूबे,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,अमित सिंह बबलू,बलबीर सिंह दादा,अशोक पाण्डेय,कन्हैया लाल जायसवाल,अजय दूबे वत्स,अनूप उपाध्याय,कुंजबिहारी सिंह,अजय गौतम,धनन्जय चतुर्वेदी,वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा,लल्लन सिंह,अरुण पाण्डेय, सत्यप्रकाश सिंह,अशोक कुशवाहा,अमरनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।

Popular Articles