
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी देवरिया क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। टीम की ओर से शुभम मल्ल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि रणवीर ठाकुर ने 21 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीना थापा क्रिकेट अकाद
मी की टीम ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। नीना थापा क्रिकेट अकादमी की ओर से प्रतीक कुमार ने 38 और आर्यन यादव ने 37 रन बनाए। दोनों टीमों का स्कोर बराबर होने के बाद मैच का नतीजा सुपर ओवर से तय हुआ, जिसमें देवरिया क्रिकेट क्लब ने बाजी मार ली।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। देवरिया क्रिकेट क्लब के शुभम मल्ल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतीक कुमार को बेस्ट बल्लेबाज, अक्षय शाही को बेस्ट गेंदबाज, प्रिंस सिंह को बेस्ट विकेटकीपर और अर्णव निषाद को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता की विजेता देवरिया क्रिकेट क्लब को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता नीना थापा क्रिकेट अकादमी को 7 हजार 500 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
रोमांचक फाइनल और सुपर ओवर में मिली जीत के साथ देवरिया क्रिकेट क्लब ने प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

