Uttar Pradesh rain news: मौसम विभाग ने दी जानकारी इस हफ्ते के शनिवार से इस जिले में होगा बारिश

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी चल रही है और आम जनता काफी परेशान हैं ज्यादातर किसान तबके के लोग परेशान है क्योंकि धान की बीच की तैयारी करना है और धान की बुवाई करना है लेकिन बारिश नहीं होने से किसान काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं पंपसेट से पानी चला कर खेत की सिंचाई कर रहे हैं जो डीजल काफी महंगा पड़ रहा है वहीं किसानों का कहना है कि विद्युत सप्लाई भी समय से नहीं आ रही है जिससे जो नलकूप लगे हैं सिंचाई के लिए उससे भी खेत की सिंचाई नहीं हो पा रही है,

ऐसे में उत्तर प्रदेश के किसान और आम जनता यह उम्मीद लगाई है कि बारिश होगी तो गर्मी से राहत मिलेगी और किसानों की खेती में लाभ होगा लेकिन इस हफ्ते सोमवार मंगलवार बुधवार बृहस्पतिवार तक बारिश का कोई संभावना नहीं है वही बात करें तो शनिवार को बारिश होने की संभावना है मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को देवरिया जनपद कुशीनगर महाराजगंज गोरखपुर बलिया आदि जनपदों में बारिश हो सकता है,

शनिवार की आधी रात से बारिश की अनुमान लगाई जा रही हैं बारिश होता है तो किसान और आम जनता को काफी राहत मिलेगी जहां आम जनता गर्मी से राहत मिलेगी दूसरी तरफ किसानों की खेत की सिंचाई भी हो जाएगी उन्हें महंगी डीजल से खेत की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी वही गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है फिलहाल इसमें पूर्वांचल में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है आने वाले दिनों में अगर बारिश नहीं हुआ तो नलकूप से भी पानी निकलना बंद हो जाएगा जिस तरह से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और बारिश नहीं हो रहा है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular