मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
बिहार न्यूज़

Bihar News:प्यार में कि सारी हदें पार बिहार पुलिस के कांस्टेबल ब्यूटी पार्लर में सज रही दुल्हन को मारी गोली

रिपोर्ट: B news•22 May 2023
2 बार देखा गया
Bihar News: प्यार में कि सारी हदें पार बिहार पुलिस के कांस्टेबल ब्यूटी पार्लर में सज रही दुल्हन को मारी गोली
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

मुंगेर: प्यार-मोहब्बत में कई बार लोग इस तरह जुनूनी और पागल हो जाते हैं कि उन्हें सही गलत का फर्क ही समझ नहीं आता है। प्यार में जिसके लिए जीने-मरने की कसमें खाते हैं, उसी प्यार में कई लोग हत्यारे तक बन जाते हैं। ऐसी ही प्रेम संबंध में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है बिहार के मुंगेर से जहां प्रेमिका की कहीं और शादी होने से नाराज बॉयफ्रेंड ने उसे गोली मार दी। आरोपी बिहार पुलिस का कांस्टेबल बताया जाता है। इधर, गोली लगने से लड़की बुरी तरह घायल हो गई।

पुलिस के मुताबिक, कासिम बाजार थाना क्षेत्र में कस्तूरबा वाटर चौक स्थित एक ब्यूटी पार्लर में रविवार देर शाम एक युवती अपनी शादी से पहले तैयार होने आई थी। उस दौरान वहां पर एक पुलिस कांस्टेबल अमन कुमार पहुंच गया। अचानक उसने लड़की को गोली मार दी। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में घायल अवस्था में लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

कांस्टेबल ने अपनी कनपटी पर भी रखी पिस्तौल
बताया जाता है कि आरोपी पुलिस का जवान है और लड़की के साथ उसका प्रेम संबंध था। लड़की की अन्यत्र शादी तय होने से वह नाराज था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोली मारकर कांस्टेबल ने अपनी कनपटी पर भी पिस्तौल रखी, लेकिन पिस्तौल नीचे गिर गई। इसके बाद पार्लर के कर्मचारी ने उसे पकड़ लिया, लेकिन वह वहां से भाग गया।

इधर, पुलिस उपाधीक्षक (सदर) राजेश कुमार ने बताया कि अमन बिहार पुलिस का जवान है और फिलहाल पटना में नियुक्त है। उन्होंने कहा कि अमन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वह महेशपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: बिहार न्यूज़
▶ B News App Install करें