देवरिया जिला अधिकारी ने क्यों एक महिला को खरीद कर दिए बकरा जानकर हैरान हो जाएंगे आप

बकरीद से ठीक पहले मुफीजा बेगम के साथ जो हुआ, उसे वह ताउम्र नहीं भूल पाएंगी। बकरीद लोगों के लिए अमन और खुशियों का पैगाम लेकर आता है। पर इस त्योहार से पहले ही मुफीजा बेगम पूरी तरह गम में डूब चुकी थीं। उन्होंने बकरीद पर कुर्बानी के लिए जो बकरा पाला था, उसे किसी से चुरा लिया। महिला ने बकरा चोरी होने को लेकर थाने में शिकायत दी थी। उनका खोया बकरा तो नहीं मिला, पर जिलाधिकारी ने बकरीद से पहले ही महिला की खोई हुई खुशी लौटा दी|


जिलाधिकारी ने महिला के लिए एक दूसरे बकरे का इतंजाम कर दिया है, जिससे वह बकरीद के रीति-ररिवाज निभा सके। स्थानीय लोग प्रशासन के इस सौहार्द भरे कदम की चर्चा कर रहे हैं। जनपद देवरिया रामपुर थाना क्षेत्र निवासी ग्राम विशुनपुरा पांडेय चक निवासी मुफीजा बेगम ने 22 जून को कुर्बानी के लिए रखे गए बकरे की चोरी के मामले में रामपुर थाना में तहरीर दी थी।

पुलिस तमाम प्रयास के बाद भी उनका बकरा नहीं खोज पाई थी। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि अबकी बकरीद के दिन कुर्बानी के समय वे क्या करेंगी। उन्होंने अपनी समस्या जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के समक्ष रखी। जिलाधिकारी के पास पहुंची तो मुफीजा बेगम की आंखों से आंसू बह रहा था।

उन्होंने बताया कि बकरीद के दिन अल्लाह ताला की शान में कुर्बानी के लिए उन्होंने बकरे को पाला था, लेकिन चोरों ने उसे चुरा लिया। पुलिस के प्रयास के बावजूद उनका बकरा नहीं मिल पाया है। उन्होंने कुर्बानी के लिए बकरे की मांग की। जिलाधिकारी ने मुफीजा की भावना का सम्मान करते हुए बकरीद की पूर्व संध्या पर बकरे का इंतजाम कर दिया है।

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

  1. Hi, I do believe this is a great web site. I stumbledupon it 😉 I
    am going to come back once again since I saved as
    a favorite it. Money and freedom is the greatest way to change, may you be rich and
    continue to help other people.

  2. Have you ever considered about including a little bit more than just your articles?
    I mean, what you say is fundamental and everything. However just imagine if you added
    some great photos or video clips to give your posts more, “pop”!
    Your content is excellent but with pics and clips, this blog could definitely be one of the greatest in its niche.
    Wonderful blog!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

B News App Install करें