weather update: उत्तर भारत में कड़ाके के ठंड से कब मिलेगी राहत मौसम विभाग ने दी जानकारी

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

दिल्ली उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, कोलकाता, इन राज्यों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है ठंड की वजह से घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है कि कब तक ठंड से मिलेगी राहत ।

उत्तर प्रदेश बिहार और दिल्ली में टेंपरेचर निचले स्तर पर पहुंच गया है जिस वजह से कपा देने वाली ठंड से हर कोई परेशान है चाहे इंसान हो या जानवर बच्चे हो या बुजुर्ग हर कोई यह चाह रहा है कि ठंड से राहत मिले जिस को लेकर मौसम विभाग के द्वारा एक अच्छी खबर बताई गई है आने वाली दो दिनों में दो डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी होगी जिससे ठंड से कुछ राहत मिलेगी वहीं 5 से 6 दिनों तक अभी शीतलहर का प्रकोप रहेगा।

आपको बता दें कि पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच में दर्ज किया जा रहा है जबकि दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान मध्य प्रदेश बिहार झारखंड उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच में दर्ज किया जा रहा है जिस वजह से गोरखपुर देवरिया महाराजगंज कुशीनगर बस्ती गोंडा अयोध्या उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है ।

इस ठंड की वजह से कई लोगों को हार्ट अटैक और ठंड की वजह से मौत हो रही है जिस वजह से स्वास्थ विभाग लोगों से या अपील कर रहा है कि बेवजह घर से बाहर न निकले घर में अलाव जलाकर बैठे रात में सोते वक्त घर में अलाव ना जलाएं यह सारी चेतावनी स्वास्थ विभाग के द्वारा दी जा रही है क्योंकि उत्तर भारत में इस समय जेट स्ट्रीम विड्र्स चल रहा है, जिस वजह से बहुत ज्यादा कड़ाके की ठंड पड़ रही है अगले 5 दिनों तक ऐसा ही चलती रहेगी इसके अलावा बात की जाए जम्मू कश्मीर लद्दाख हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड में 17 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी होने की वजह से ठंड और भी बढ़ गई है तेज हवा की वजह से ठंड और कपा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18 जनवरी से कई इलाकों में चार दिनों तक घने कोहरा छाए रहेंगे, इसी तरह से उत्तराखंड में 18 जनवरी से 20 जनवरी तक हालात रहेगी राजस्थान में 18 से 20 जनवरी यही हालत यही रहेगी बात की जाए मध्य प्रदेश बिहार झारखंड हिमालय पश्चिम बंगाल सिक्किम आसाम मेघालय नगालैंड मणिपुर मिजोरम तिरुपुर में 18 जनवरी से 20 जनवरी के बीच हल्की टेंपरेचर बढ़ेगा वही 18 जनवरी को बंगाल उड़ीसा में हल्का कोहरा देखने को मिलेगा 18 से 21 जनवरी तक उत्तर प्रदेश बिहार दिल्ली में ठंड बरकरार रहेगी।

ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश में एक से लेकर 8 तक कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों की क्लास को बंद कर दिया गया है, दूसरी तरफ मौसम विभाग में बताया कि आने वाले 5 दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी उसके बाद मौसम में कुछ गर्माहट आएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular