Weather News: मॉनसून ने दिया दस्तक, यूपी बिहार में भीषण गर्मी जारी, बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट

✓ Verified Reporter B news
ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

Weather In UP:

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. आलम ये है कि अब लोग घर से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं. तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग घर में दुबकने को मजबूर कर दिया है, लोग बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से निकल रहे हैं.

राजधानी लखनऊ समेत यूपी के तमाम हिस्सों में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज 9 जून को भी दिनभर गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं. ये सिलसिला कल तक जारी रहेगा.
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में दो दिन गर्मी और परेशान करेगी.

हालांकि इसके बाद यूपी के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. लखनऊ मौसम विभाग केंद्र के वैज्ञानिक दानिश के मुताबिक यूपी में 9 और 10 जून को भी गर्मी और तपिश भरी हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा, इसके बाद प्रदेश के तराई वाले इलाकों में हलकी बदली देखने को मिलेगी. वहीं 11 जून को भी कुछ इलाकों में हल्की फुल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

मॉनसून का करंट मन्नार की खाड़ी एवं दक्षिण, पश्चिम, मध्य और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में आगे बढ़ा है. आज गर्मी से बिहार के 10 जिलों की स्थिति बेहद खराब कर दी है

Bihar Weather News:

बिहार में पिछले 15 दिनों से लगातार भीषण गर्मी का कहर जारी है. राज्य के कई जिलों में उष्ण लहर और लू की स्थिति बनी हुई है. इस बीच लोगों के लिए राहत की खबर है कि गुरुवार (8 जून) को केरल से मॉनसून की शुरुआत हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार केरल में भी एक सप्ताह लेट मॉनसून आया है. बिहार में मॉनसून की मानक तिथि 13 जून थी तो इस हिसाब से 18 से 20 जून तक बिहार में मॉनसून की एंट्री हो सकती है.

मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने बताया है कि आठ जून को केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मॉनसून ने दस्तक दिया है. मॉनसून का करंट मन्नार की खाड़ी एवं दक्षिण, पश्चिम, मध्य और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में आगे बढ़ा है. यही कारण है कि बिहार में मॉनसून मानक तिथि 13 जून के बजाय अब एक सप्ताह बाद पहुंचेगा. हालांकि मौसम विभाग ने 11 जून से प्री मॉनसून के तहत उत्तर बिहार के कुछ जिलों में बहुत हल्की वर्षा का अनुमान जताया है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular