Uttar Pradesh Lok Sabha Election Schedule 2024: यूपी में सात चरण में होगा मतदान जानिए देवरिया सलेमपुर के इलाके में कब डाले जाएंगे वोट?

✓ Verified Reporter B news
ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

केंद्रीय चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की कार्यक्रम का ऐलान कर दिया सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य यूपी में सात चरणों में चुनाव कराया जाएगा रिजल्ट 4 जून को आएंगे पहले चरण का नामांकन 20 मार्च से शुरू होगा और मतदान 19 अप्रैल को होगा दूसरे चरण का नामांकन 28 मार्च को शुरू होगा और 26 अप्रैल को वोटिंग होगी

तीसरे चरण में नामांकन 12 अप्रैल को और वोटिंग 7 मई को होगी चौथे चरण में 18 अप्रैल से नामांकन और 13 मई को वोटिंग होग पांचवें चरण का नामांकन 26 अप्रैल से शुरू होगा और वोटिंग 20 मई को होगा वही बात की जाए छठे चरण का नामांकन 29 अप्रैल को शुरू होगा और वोटिंग 25 मई को होगी और अंतिम और सातवें चरण का नामांकन 7 मई को शुरू होगा और 1 जून को वोटिंग होगी आपको बता दे की सभी चरण की गिनती एक साथ 4 जून को होगी यूपी में सबसे पहले पश्चिमी यूपी में चुनाव शुरू होगा और सबसे अंत में पूर्वी यूपी में वोटिंग होगी

देवरिया सलेमपुर में इस तारीख को होगी

वही देवरिया सलेमपुर की बात करें तो सातवें चरण में 13 सीटों पर 1 जून को मतदान होगा जिसमें महाराजगंज गोरखपुर कुशीनगर देवरिया बासगाव घोसी सलेमपुर बलिया गाजीपुर चंदौली वाराणसी मिर्जापुर राबर्टसगंज इन सभी जगह पर सातवें चरण में 13 सीटों पर 1 जून को मतदान होगा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular