मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

UP Deoria News:मृतक की तेरहवीं से पहले उसके उत्तराधिकारी को निःशुल्क खतौनी उपलब्ध कराएं लेखपाल: डीएम

रिपोर्ट: B news•1 June 2023
0 बार देखा गया
UP Deoria News: मृतक की तेरहवीं से पहले उसके उत्तराधिकारी को निःशुल्क खतौनी उपलब्ध कराएं लेखपाल: डीएम
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज रुद्रपुर तहसील के शीतल माझा ग्राम पंचायत में पीएम किसान सम्मान निधि संतृप्ति करण अभियान तथा 30 मई से प्रारंभ हुए वरासत अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष कैंप का निरीक्षण किया। वरासत दर्ज करने में लापरवाही मिलने पर डीएम ने लेखपाल को चार्जशीट देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की मृत्यु के 13 दिन के भीतर खतौनी की निःशुल्क प्रति उसके उत्तराधिकारी को देने का प्राविधान है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
जिलाधिकारी ने वरासत अभियान के तहत आये आवेदनों का ब्यौरा तलब किया। बताया गया कि कुल 7 आवेदन आये हैं। इनमें से अधिकांश प्रकरणों में व्यक्ति की मृत्यु 4-6 माह के भीतर हुई थी, लेकिन अभी तक वरासत दर्ज नहीं किया जा सका था। इस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और लेखपाल नीरज मणि को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की स्पष्ट मंशा है कि मृतक की तेरहवीं से पूर्व वरासत का दस्तावेज उसके उत्तराधिकारियों को निःशुल्क उपलब्ध करा दिया जाए। उन्होंने जनपद के समस्त लेखपालों को शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसमें लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत भी दी।
जिलाधिकारी ने पीएम किसान सम्मान निधि संतृप्तिकरण लिए आयोजित कैंप का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय तक कैंप में 45 किसानों ने आवेदन किया था, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण हो गया। डीएम ने किसानों से संवाद भी किया और उन्हें अन्य किसानों को कैंप का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रोत्साहित भी किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 4,77,000 लाभार्थी हैं, जिसमें से लगभग 1,34,000 लाभार्थियों की ईकेवाईसी नहीं हो सकी है। ऐसे किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में रोस्टरवार विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिन किसानों का खाता एनपीसीआई से लिंक नहीं है अथवा खातेदार की मृत्यु हो चुकी है, उनके वारिस भी अपना नाम लाभार्थी के रूप में शामिल करा सकते हैं।
कैंप के दौरान ग्रामीणों ने सफाईकर्मी द्वारा विगत दो माह से गांव में सफाई नहीं करने की शिकायत की। इस पर डीएम ने सफाई कर्मचारी को कड़ी फटकार लगाई और आज शाम तक गांव में सफाई कर जीपीएस लोकशनयुक्त फ़ोटो भेजने का निर्देश दिया। इस दौरान अधिशासी अभियंता बाढ़ एनके जाडिया, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें