मुख्य सामग्री पर जाएँ
Friday, 20 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार●बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली से वाराणसी और गुवाहाटी तक बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, यूपी के इन शहरों को मिलेगा फायदा
B news बी न्यूज़

आज आरोग्य भारती के तत्वाधान देवरिया बाकी गांव में निशुल्क शिविर लगाकर किया गया इलाज

रिपोर्ट: B news•9 July 2022
0 बार देखा गया
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

आज आरोग्य भारती के तत्वाधान देवरिया विधानसभा के अंतर्गत देवरिया विकासखंड के बाकी ग्राम में स्वस्थ जीवन शैली विषयक गोष्ठी योग और आयुर्वेद का निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया ।। शिविर में पर्यावरण बचाओ अभियान के अंतर्गत पर्यावरण को संरक्षित करने वाले पौधों का रोपण किया गया जिसमें हरसिंगार, पीपल, आँवला का रोपण किया गया ।उक्त शिविर में मुख्य रूप से भाजपा नेत्री श्रीमती रजनी पांडेय ने कहा कि आज पूरा विश्व योग और आयुर्वेद के तरफ देख रहा है। ऐसे आयोजनों से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आती है। ऐसे आयोजनों के प्रति आरोग्य भारती का कार्य सराहनीय है। नेहरू युवा केंद्र के युवा कल्याण अधिकारी श्रीमान विकास तिवारी ने कहा कि आज पूरा विश्व योग औऱ आयुर्वेद का लोहा मान चुका है।आयुर्वेद चिकित्सा विज्ञान विश्व में अपने आप में एक महत्वपूर्ण चिकित्सा विज्ञान है। इस चिकित्सा से गंभीर रोगों का बड़ी सरलता से इलाज किया जाता है और लोगों में इसके प्रति जागरूकता आई है। लोग तेजी से योग और आयुर्वेद अपना रहे हैं। पश्चात जीवनशैली के चलते लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं,। आरोग्य भारती के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताया जा रहा है तथा बिना दवा के कैसे निरोग रहे , इस विषय में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

संचालन शिविर के आयोजक प्रशान्त कुमार कुशवाहा ने किया।। इस अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय25 बेड के डॉक्टर आकांक्षा गुप्ता, सनी कुमार गुप्ता, डॉ जनार्दन प्रसाद तिवारी, योग प्रशिक्षक प्रीति सिंह, ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार जयसवाल, वीरेंद्र कुमार कुशवाहा,नगीना दास, उपेंद्र कुमार, भाजपा आईटी सेल के राहुल कुमार,शुभम तिवारी, गोविंद कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, राजाराम कुशवाहा, मोहन शर्मा, स्टाफ नर्स श्रीमती पूनम यादव, स्टाफ नर्स दीपाली,रिंकू, सकीना और अंजली,अन्नु पांडेय आदि उपस्थित रहे।।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: B news बी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

▶ B News App Install करें