मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

ा मोर्चा की बैठक में बनाई गई रणनीति, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

रिपोर्ट: B news•4 May 2024
0 बार देखा गया
भाजपा पिछड़ा मोर्चा की बैठक में बनाई गई रणनीति, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

सलेमपुर के सोहनाग मोड स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के की हुई बैठक

भाजपा पिछड़ा मोर्चा की बैठक शनिवार को सोहनाग मोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। जिसमें संगठन के मजबूती के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है। ओबीसी आयोग के अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। नीट, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक विद्यालयों में 27 फीसदी आरक्षण दिया है।

बरहज विधायक दीपक मिश्रा उर्फ शाका ने कहा कि विश्वकर्मा सम्मान योजना में भी पिछड़े वर्ग के 18 समाजों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद चौरसिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हर कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से लगना होगा। जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू चौधरी ने कहा कि समाज के हर वर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास है और इसी विश्वास को कायम रखने के लिए देश के यशश्वी प्रधानमंत्री दिन रात राष्ट्रहित के कार्यों में लगे रहते हैं। देश के बड़े बड़े मुद्दों को उन्होंने सरलता के साथ सबको विश्वास में लेकर बड़ी आसानी से हल करने का प्रयास किया है, इसलिए एक बार फिर मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने के लिए हमे कृतसंकल्पित होना होगा।
संचालन विधानसभा सह-संयोजक संजय तिवारी ने किया।
इस दौरान अश्वनी सिंह,अशोक पांडेय,राजेश मिश्रा,दुर्गेश पाण्डेय,विनय पाण्डेय,बलबीर सिंह दादा, अजय दूबे वत्स,विपिन यादव, विजय पटेल, संदीप मद्धेशिया, मंडल अध्यक्ष अमर दत्त यादव, बृजेश दूबे, दीपक सैनी, गुलाम हसन आदि मौजूद रहे।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें