मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर:अगले दो दिन लू के थपेड़ों से नहीं मिलेगी राहत, अस्पतालों में कोल्ड रूम तैयार

रिपोर्ट: B news•7 April 2025
0 बार देखा गया
उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर: अगले दो दिन लू के थपेड़ों से नहीं मिलेगी राहत, अस्पतालों में कोल्ड रूम तैयार
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। राजधानी लखनऊ समेत पश्चिमी यूपी और दिल्ली से सटे जिलों में तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है। रविवार को प्रदेश के करीब 10 जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया, और मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिन तक इससे राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। इसके साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोग दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से परेशान हैं।

लू का अलर्ट, सावधान रहें ये जिले
मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को खासतौर पर आगरा और दिल्ली से सटे जिलों—गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद और आसपास के क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी दी है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 8 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके कारण पुरवाई हवाएं चलेंगी और पूर्वी यूपी व तराई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

लखनऊ में गर्मी का प्रकोप
राजधानी लखनऊ में रविवार को लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्म हवा ने बेहाल कर दिया। छुट्टी का दिन होने के बावजूद सड़कें सूनी रहीं और लोग घरों में ही कैद रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक राजधानी में गर्मी का यही हाल बना रहेगा और कोई खास राहत नहीं मिलने वाली। रविवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा, जबकि रात का तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

लखनऊ की हवा भी बिगड़ी
राजधानी लखनऊ में वायु गुणवत्ता भी खराब होती जा रही है। शहर के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से केवल कुकरैल की हवा को अच्छा (64 AQI) श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि गोमतीनगर (104), बीबीएयू (108) और अलीगंज (163) की हवा मध्यम श्रेणी में रही। वहीं, लालबाग (212) और तालकटोरा (236) की हवा को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक (नारंगी श्रेणी) माना गया है।

हीट वेव से निपटने के लिए अस्पतालों की तैयारी
तेज गर्मी और हीट वेव को देखते हुए प्रदेश के अस्पतालों में विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) स्तर पर कोल्ड रूम बनाए जा रहे हैं। इन कोल्ड रूम में एसी और कूलर लगाए जा रहे हैं ताकि गर्मी से प्रभावित मरीजों को ठंडी और सुरक्षित जगह पर उपचार मिल सके। इसके अलावा ओआरएस काउंटर और आईसपैक भी रिजर्व में रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बलरामपुर और ठाकुरगंज अस्पताल में खास इंतजाम
बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु के अनुसार, कोल्ड रूम में सभी जरूरी दवाओं का प्रबंध कर लिया गया है। वहीं ठाकुरगंज अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि अस्पताल में सात बेड वाला कोल्ड रूम तैयार किया गया है, जिसमें हीट वेव से प्रभावित मरीजों के लिए दवाएं और आईसपैक की व्यवस्था की गई है।

सीएमओ का बयान
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एनबी सिंह के अनुसार, सभी सीएचसी में कोल्ड रूम तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं और वहां एसी-कूलर लगाए जा रहे हैं ताकि हीट वेव से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत दी जा सके।

इस समय जब गर्मी अपने चरम पर है, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां बेहद जरूरी हैं। जनता को भी सलाह दी जा रही है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें, अधिक से अधिक पानी पिएं और हल्के व सूती कपड़े पहनें। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है, इसलिए सतर्क और सावधान रहना ही बेहतर होगा।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: उत्तर प्रदेश
▶ B News App Install करें