मुख्य सामग्री पर जाएँ
Thursday, 19 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार●बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली से वाराणसी और गुवाहाटी तक बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, यूपी के इन शहरों को मिलेगा फायदा
देवरिया

salempur news:देवेंद्र पाठकजी की दिव्य भजन संध्या संपन्न

रिपोर्ट: B news•2 September 2023
0 बार देखा गया
salempur news: देवेंद्र पाठकजी की दिव्य भजन संध्या संपन्न
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

प्रोजेक्ट सारथी के संयोजक अंशुमाली द्विवेदी ने अपनी माताजी स्व श्रीमती रितु द्विवेदी के जन्म दिवस पर उनकी स्मृति में एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया। भजन संध्या का आयोजन उन्होंने ग्राम इटहुरा हजाम स्थित अपने पैतृक निवास पर किया जिसमे देवरिया जनपद के हज़ारों लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। अवधरत्न से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पूज्य देवेंद्र जी महाराज, दशरथ गद्दी अयोध्या, ने अपने भजनों से श्रोताओं को मत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चली इस भजन संध्या में जिले के गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की। ज़िला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द्र तिवारी, बरहज विधायक दीपक मिश्रा (शाका बाबा), रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा के भाई गुड्डन कुशवाहा, बारीपुर मठ के महंत, मनमोहन मिश्रा जी के नेतृत्व में देवरिया नगर के लगभग १५ पार्षद, २५ से अधिक गावों के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अखिलेश्वर जी तथा स्वयं सेवक व्यास मुनि पांडेय जी इत्यादि ने भी भजन संध्या का आनंद लिया। पूज्य देवेंद्र जी महाराज के भजनों ने ऐसा समा बाँध रखा था कि हर कोई राम नाम की धुन में लीन हो गया।
भजन संध्या में अंशुमाली द्विवेदी, उनके पिता पूर्व आई ए एस कॅप्टन संतोष द्विवेदी, चाचा अशोक द्विवेदी, के पी द्विवेदी, सुनील केडिया, संजय केडिया, अंकित, अर्पित, मानवेन्द्र मिश्रा, डॉ सुनील कुशवाहा, प्रधान मन्नु मिश्रा, जिला सहकार्यवाह करुणेश जी ने आमंत्रित गण्यमान्य अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
अंशुमाली ने बताया की उनकी स्वर्गीय माताजी को भजन बहुत पसंद थे, और वे जहां भी होंगी, इन भजनों को सुन कर प्रसन्न होंगी। वो अपनी माताजी की स्मृतियों को याद कर भावुक हो गये।
अंशुमाली अपने स्टार्टअप कृषिका के माध्यम से किसानो के विकास एवं उनको जैविक और प्राकृतिक खेती की ओर ले जाने के लिए कार्यरत हैं। इसी के साथ उन्होंने प्रोजेक्ट सारथी को भी शुरू किया जो देवरिया जनपद में सामाजिक कार्य कर रही है।

संध्या संपन्न

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया, सलेमपुर
▶ B News App Install करें