मुख्य सामग्री पर जाएँ
Friday, 20 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

Salempur Deoria news:नवरात्र पर जीआर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने डांडिया खेल दर्शकों का मन मोहा

रिपोर्ट: B news•22 October 2023
0 बार देखा गया
Salempur Deoria news: नवरात्र पर जीआर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने डांडिया खेल दर्शकों का मन मोहा
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

सलेमपुर, देवरिया।
विकासखंड के ग्राम सभा पकड़ी ओझा स्थित जीअर इंटरनेशनल स्कूल में नवरात्र के अवसर पर बच्चों के बीच डांडिया का आयोजन किया गया। साथ ही इस अवसर पर कई तरह के और भी आयोजन किये गए। जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

शिक्षिका सुमन कुशवाहा, पूनम शर्मा, निशा तिवारी के साथ बच्चों ने कलश, मां दुर्गा व रावण की आकर्षक कलाकृति बनाई व झांकी भी निकाली। साथ ही बच्चियों ने मां दुर्गा का रूप धारण कर एवं डांडिया का आयोजन कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।


जीआर एजुकेशन के निदेशक पुनीत पाठक ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि मां दुर्गा उन्हें शक्ति व जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी दे। प्रधानाचार्य अंकित पाठक ने बच्चों को पौराणिक कथा के जरिये यह बताया कि दशहरा किस तरह से बुराई पर शक्ति व अच्छाई का विजय पाने का प्रतीक है और इसे विजया दशमी भी कहा जाता है। कार्यक्रम में अंकिता यादव, सीखा यादव, श्रृष्टि, अनन्य, निधि, आयुषी, परी तिवारी, साक्षी, प्रियांशी, राधा तिवारी ने नवदुर्गा का रूप धारण किया।


डांडिया में अंकित यादव, सत्यम मिश्र, शिवम मिश्र, कृष्णा वर्मा, सुंदरम व सन्नी विश्वकर्मा आदि ने हिस्सा लिया।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया, सलेमपुर
▶ B News App Install करें