मुख्य सामग्री पर जाएँ
Friday, 20 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी-2023 की प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी को

रिपोर्ट: B news•8 February 2024
0 बार देखा गया
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी-2023 की प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी को
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज विकास भवन स्थित गांधी सभागार में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी-2023 प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी व सकुशल सम्पन्न कराये जाने के संबंध में केंद्र व्यवस्थापको एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक)-2023 परीक्षा का आयोजन जनपद के 48 केन्द्रों पर 11 फरवरी (रविवार) को दो सत्रों में (पूर्वाह्न 09:30 बजे से 11:30 बजे तक व अपराह्न 02:30 बजे से 03:30 बजे तक) सम्पन्न होनी है।

48 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा 20,763 अभ्यर्थी होंगे शामिल


जनपद के 48 परीक्षा केंद्रों पर 20,763 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा को नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए यथावश्यक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है।

उन्होंने निर्देश दिया कि समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा की तिथि 11 फरवरी 2024 (रविवार) को प्रथम एवं द्वितीय सत्र के गोपनीय शील्ड पैकेट प्राप्त करने के लिए कोषागार पर प्रातः 06:00 बजे एवं दोपहर 12:00 बजे उपस्थित होंगे तथा गोपनीय सामग्री प्राप्त कर परीक्षा प्रारम्भ होने से 01:30 घण्टे पहले परीक्षा सामग्री अपने सेक्टर के परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में प्रधानाचार्य को नियमानुसार प्राप्तकराया जाना सुनिश्चित करेंगे। सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रारम्भ होने से समाप्ति तक उपस्थित रहेगे। जिलाधिकारी ने परीक्षा से पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, कक्षों में विद्युत की समुचित व्यवस्था करने, शौचालयों के साथ ही साफ सफाई आदि समस्त परीक्षा केंद्रों पर करने के निर्देश दिए जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापको को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए अन्यथा जवाबदेही तथा कार्यवाही की जायेगी। बैठक में एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसडीएम बरहज अवधेश निगम, एसडीएम रुद्रपुर रत्नेश तिवारी, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डीआईओएस वीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें