मुख्य सामग्री पर जाएँ
Thursday, 19 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार●बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली से वाराणसी और गुवाहाटी तक बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, यूपी के इन शहरों को मिलेगा फायदा
देवरिया

े मनोज तिवारी ने कहा 24 में तीसरी बार मोदी सरकार

रिपोर्ट: B news•9 October 2022
0 बार देखा गया
देवरिया पहुचे मनोज  तिवारी ने कहा 24 में तीसरी बार मोदी सरकार
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

भाजपा दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी के देवरिया पहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेनुका होटल में माला पहना और बुके देकर स्वागत किया।इस दौरान सांसद मनोज तिवारी ने बारी-बारी से सबका परिचय जाना,कुशल क्षेम लिया और 2024 में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने आह्वान किया।
इस दौरान संजय पाण्डेय,अम्बिकेश पाण्डेय,पवन मिश्र,अरुण मिश्र,कृष्ण मोहन उपाध्याय,गुड्डू सिंह,विकास तिवारी,भगवान यादव,अजय तिवारी,सुनील सिंह आदि रहे।
किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल को दिल्ली आने का दिया न्योता
सांसद मनोज तिवारी का स्वागत करने पहुचे किसान मोर्चाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने गमले में उगने वाले सब्जी की बीज को भेंट किया।बीज लेने और उसके बारे में जानने के बाद सांसद तिवारी ने मोर्चाध्यक्ष को अपना मोबाइल नम्बर दिया और किसान मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल लेकर दिल्ली लेकर आने को कहा ताकि वहा के किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कराकर जानकारियों का आदान प्रदान कराये जा सके और भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिये किये जा रहे कामों को दिल्ली के किसान भी जाने और लाभ ले सके।
पत्रकारों से बोले सांसद मनोज तिवारी
भ्रमित हो गये थे ओमप्रकाश राजभर
दोहरा चरित्र छोड़े केजरीवाल-मनोज
ओमप्रकाश राजभर के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुछ भ्रमित करने वाली शक्तियां काम करती है,ओमप्रकाश राजभर उन्ही शक्तियों के भ्रम में फंस कर दूसरी धारा में चले गये थे।अब ओमप्रकाश राजभर को पता हो गया है कि यूपी का शासन मॉडल सर्वश्रेष्ठ है तो वे फिर तारीफ कर रहे है।वैसे अभी बहुत उल्टे लोग उत्तर प्रदेश में सीधे हो रहे हैं।
सांसद मनोज तिवारी ने ओपी राजभर को भाजपा में आने का दिया ऑफर देते हुये कहा वे आये और प्रदेश को अपराध मुक्त,भ्रष्टाचार मुक्त,विकासपरक बन रहे उत्तर प्रदेश में सहभागी हो।
अरविन्द केजरीवाल द्वारा जय श्रीराम के नारे लगाने के पत्रकारों के सवाल पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि देवी देवताओं के खिलाफ बोलने वाले पर सख्त कार्रवाई करें अरविंद केजरीवाल।एक ओर केजरीवाल का कैबिनेट मंत्री कहता है कि वह ब्रह्मा,विष्णु,महेश,श्रीराम को नही मानता वही केजरीवाल श्रीराम के नारे लगा रहे है।केजरीवाल को अपना दोहरा चरित्र छोड़कर ऐसे मंत्री को तुरंत सस्पेंड करना चाहिये और जेल भेजना चाहिये।

अंकित वर्मा की रिपोर्ट

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें