मुख्य सामग्री पर जाएँ
Tuesday, 24 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
कुशीनगर

Kushinagar Airport:कुशीनगर एयरपोर्ट से क्यों नहीं हो रही है अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट रूस की कंपनी फंसा रही है पेंच

रिपोर्ट: B news•18 December 2023
2 बार देखा गया
Kushinagar Airport: कुशीनगर एयरपोर्ट से क्यों नहीं हो रही है अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट रूस की कंपनी फंसा रही है पेंच
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

उत्तर प्रदेश में लगातार एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है हाल ही में अयोध्या में एयरपोर्ट का शुभारंभ होने वाला है लेकिन कुशीनगर में कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अभी तक नहीं हुई इंटरनेशनल फ्लाइट क्या है वजह इसके बारे में जाने विस्तार से।

उत्तर प्रदेश में पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट है लेकिन कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट अपने बदहाली का रोना रो रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कुशीनगर एयरपोर्ट का शुभारंभ किया गया क्षेत्र के लोगों को यह उम्मीद जगी कि अब देश-विदेश जाने के लिए हमें बड़े शहरों के तरफ नहीं जाना होगा अपने नजदीकी शहर कुशीनगर में ही हमें आसानी से फ्लाइट मिल जाएगी लेकिन लोगों की यह सोच गलत साबित हुई।

लेकिन कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक भी फ्लाइट इंटरनेशनल नहीं उड़ी जिस वजह से क्षेत्र के लोग काफी उदास हैं वहीं आपको बता दें कि कुशीनगर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट 26 नवंबर 2021 से शुरू हुई इसके बाद कोलकाता के लिए 18 दिसंबर 2021 से फ्लाइट शुरू हो गई मुंबई के लिए 18 दिसंबर से फ्लाइट शुरू हो गई लेकिन कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अन्य देशों के लिए एक भी फ्लाइट नहीं हुई आखिर क्यों क्या है वजह इसके बारे में आपको भी जान लेना चाहिए।

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह बताया जा रहा है कि अभी तक इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम नहीं लगा है जिस वजह से यहां से इंटरनेशनल फ्लाइट नहीं लैंडिंग और टेकऑफ कर ही है अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने के लिए एक रूस की कंपनी को जिमा दिया गया है जिसमें कंपनी के द्वारा इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम को लगाना है लेकिन कंपनी के द्वारा तेजी से कार्य नहीं किया जा रहा है इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम लग जाने के बाद एयरपोर्ट पर 24 घंटा विमान की लैंडिंग और टेक अप किया जा सकेगा किसी भी मौसम में यहां लैंडिंग और टेक अप करने में आसानी होगी लेकिन कंपनी के द्वारा इस कार्य में देरी होने की वजह से यहां से इंटरनेशनल फ्लाइट नहीं हो पा रही है ।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो कुशीनगर एयरपोर्ट से इस समय कुशीनगर और दिल्ली की उड़ान केवल हो रही है और विमान की लैंडिंग टेक ऑफ जीपीएस के सहारे हो रहा है एटीसी को पायलट से कम्युनिकेशन के लिए गोरखपुर एयरपोर्ट के एसटीसी के सिस्टम से कनेक्ट करना पड़ता है ISL यह सिस्टम नहीं लग पाने की वजह से स्पाइसजेट कंपनी 2 साल बाद भी कोलकाता मुंबई की उड़ान नियमित नहीं कर पाई।

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से क्यों नहीं हो रहा इंटरनेशनल फ्लाइट

बहुत लोगों का यह सवाल है कि कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आखिर क्यों इंटरनेशनल फ्लाइट नहीं उड़ रही है जिसका साफ कारण आपके ऊपर बता दिया गया है कि यहां पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम नहीं लगा है जिस वजह से अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भी कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने में रुचि नहीं दिखा रही हैं।

कुशीनगर एयरपोर्ट से इन जनपद के लोगों को होता लाभ

कुशीनगर एयरपोर्ट से अगर नियमित उड़ान शुरू हो जाती तो कुशीनगर जनपद देवरिया बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण गोपालगंज सिवान उत्तर प्रदेश के महाराजगंज गोरखपुर मऊ बलिया पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को इससे कहीं आने-जाने में आसानी होती देखने वाली बात यह होगी कि कब कुशीनगर से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होता है

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: कुशीनगर
▶ B News App Install करें